Share Market Today: 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ बाजार खुला! HCL Tech-Infosys के शेयरों में अच्छे संकेत

Fri, Oct 13 , 2023, 11:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Share Market Live: आज एक बार फिर से बाजार (Share Market) की सुस्त शुरुआत हुई है। 300 अंक की गिरावट बाजार में देखी गई है। यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ बाजार खुला है। यानी बाजार (Share Market) में आज पहले ही घंटे से मुनाफा बाजारी देखी गई है। हालांकि HCL Tech-Infosys  के शेयरों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। HCL Tech का शेयर 2.5 फीसदी के साथ ग्रो कर रहा है। कल HCL Tech कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था।
निफ्टी के साथ बैंक निफ्टी भी हुआ धड़ाम
सेंसेक्स के साथ निफ्टी भी लाल अंक के साथ शुरु हुआ है। 70 अंक नीचे 19,720 पर खुला है। बैंक निफ्टी तो 260 अंक नीचे गिर गया। तो ये हमने आपको आंकड़ों के जरिए बता दिया कि दिन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है।
ये रख सकते हैं आज की प्लानिंग
अब बात आती है कि आज के दिन में आप क्या प्लानिंग रख सकते हैं। IT सेक्टर में आज अपना पूरा दम दिखा सकते हैं। HCL Tech-Infosys से उम्मीद है कि पूरे दिन हरे निशान पर ट्रेड कर सकते हैं। इससे पहले TCS के शेयर से जो उम्मीद थी, वो इस पर खरे नहीं उतर सके। हालांकि शेयर ने मजबूती दिखाई थी, इसलिए आज ज्यादा से ज्यादा IT सेक्टर पर ध्यान रख सकते हैं।
कंसोलिडेट करेगा मार्केट
ऐसा नहीं है कि मार्केट (Share Market) दिन में मजबूती नहीं दिखाएगा, कंसोलिडेट होगा और दिन के आखिर में कुछ हद तक बढ़त देखने को मिल सकती है। इसलिए अपनी पॉजिशन को बनाए रखें, बिकवाली पर अभी ध्यान नहीं रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें, जैसे ही मार्केट वापसी करेगाा, तो उसका लाभ मिलना तय है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups