बैठक की तैयारियों को लेकर महाविकास आघाड़ी की बैठक
प्रदेश में माविआ सफल हो सकती है तो देश में क्यों नहीं: चव्हाण
मुंबई। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित बैठक को लेकर बुधवार को महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के नेताओं की बैठक हुई। इंडिया की बैठक में देश के अलग-अलग दलों के तकरीबन 150 नेता उपस्थित रहेंगे, इनमें छह राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
इस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने इंडिया में टिकट बंटवारे के सवाल पर कहा कि एक साथ आने पर सभी मसलों का हल संभव है। महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा की महाविकास आघाड़ी की सरकार ढाई साल तक चल सकती है तो यही फार्मूला देश में भी सफल हो सकता है। हम इस बैठक की पूर्व तैयारी कर रहे हैं। विपक्षी दलों के नेताओं के आगमन की भव्य तैयारियां की जा रही है।
मुंबई में होने वाली इंडिया की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, नेशनल कांफ्रेंस के डॉ. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, राजद के लालू प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया की रणनीति पर चर्चा होगी।
बुधवार को ग्रैड हयात में महाविकास आघाड़ी के प्रमुख नेताओं की बैठक में राकांपा प्रमुख शरद पवार, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, राकांपा सांसद सुप्रिया सुले, विधायक आदित्य ठाकरे, कांग्रेस नेता संजय निरुपम, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड, विधायक जितेंद्र आव्हाड, सतेज पाटिल, अनिल देसाई, मिलिंद नार्वेकर आदि उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 23 , 2023, 08:41 AM