कुछ एरिया में मरम्मत पूरी होने तक नहीं आएगा पानी
मुंबई : बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे के दरम्यान अंधेरी पश्चिम ( Andheri West) के वार्ड के अंतर्गत आदर्श नगर रोड स्थित ट्विंकल अपार्टमेंट के सामने 1200 मिमी व्यास वाली पानी की मुख्य लाइन फूट गई। पानी की पाइपलाइन फूटने के बाद जैसे ही जानकारी मिली बीएमसी हाइड्रोलिक डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
तुरंत पाइपलाइन से पानी की सप्लाई को बंद कर उसका रिसाव रोका गया। साथ ही पाइपलाइन की मरम्मत (plumbing repair) का काम भी तुरंत शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान बड़े पैमाने पर पानी बर्बाद भी हुआ। पाइपलाइन के फूटने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पाइपलाइन की मरम्मत होने तक अंधेरी वेस्ट के कुछ इलाकों में पानी नहीं आएगा। इसमें मिल्लत नगर, एसवीपी नगर म्हाडा और लोखंडवाला परिसर शामिल होगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 23 , 2023, 08:34 AM