डिलाइड रोड ब्रिज का शुरू होने की फिर नई तारीख

Tue, Aug 22 , 2023, 08:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अब अक्टूबर में शुरू होगा डिलाइड रोड लोअर परेल का पूरा हिस्सा
मुंबई।
लोअर परेल स्थित डिलाइड़ रोड ब्रिज (Delayed Road Bridge) के शुरू होने की अब नई तारीख सामने आई है।मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू (P Velarasu) ने अब  अक्टूबर में इस ब्रिज के शुरू होने की जानकारी दी है।  अभी तक इस ब्रिज को 15 अगस्त तक शुरू (Bridge to be started by August 15) करने की योजना थी। 
उल्लेखनीय है कि दक्षिण मुंबई के लिए महत्वपूर्ण लोअर परेल ब्रिज वर्ष 2018 में 24 जुलाई को बंद कर दिया गया था।फरवरी 2019 में रेलवे ने उसके परिसर के ब्रिज का भाग तोड़ देने की शुरुआत की थी।ब्रिज के निर्माण को लेकर जून 2022 में पहला गार्डर डाला गया और दूसरा गार्डर 24 सितंबर 2022 को डाला गया।ब्रिज का काम पूरा होने में कोई न कोई अड़चन पैदा हो रही है।कभी खड़ी की कमतरता के कारण काम धीमी गति से चल रहा है तो कभी अन्य कारणो से देरी हुई।ब्रिज वाहनों के लिए खोले जाने को लेकर सिर्फ तारीखों की घोषणा हो रही है और बाद में तारीख बदलती जा रही है जिसका खामियाजा 
ट्रैफिक पर दिखाई दे रहा है ।पहले लोअर परेल ब्रिज को मई में पूरी तरह वाहन के लिए खुल जाने की बात कही गई।1 जून को ब्रिज का एक मात्र हिस्सा खुला जो जीके मार्ग को एनएम जोशी मार्ग से जोड़ने वाला हिस्सा था। उस दरम्यान ब्रिज जुलाई आखिरी तक पूरी तरह खुल जाने की जानकारी मनपा अधिकारियों ने दी थी। तब से यह तीसरी बार है की मनपा अधिकारियो ने ब्रिज के शुरू होने की तारीख बदली है। इसके पहले मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू ने 15 अगस्त तक खुलने की बात कही थी जिसे अब नई तारीख देकर अक्टूबर कर दिया गया है ।मनपा अतिरिक्त आयुक्त द्वारा जारी की गई नई तारीख के बाद अब यह कहा जाने लगा है कि अक्टूबर में भी ब्रिज वाहनों के लिए खुल पाएगा क्या इस तरह का सवाल खड़ा कर रहे है।अधिकारियों ने कहा कि इस बार एक एलिवेटर की भी योजना बनाई जा रही है, लेकिन इसके साल के अंत तक स्थापित होने की उम्मीद है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups