सड़क पर पालतू जानवरो से गंदगी कराने वालो पर लगेगा दंड 

Thu, Aug 17 , 2023, 08:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गंदगी उठाने के लिए छड़ी जैसी डिवाइस रखना अनिवार्य 
मुंबई।
 मनपा प्रशासन पालतू जानवर रखने वाले मालिकों  के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करने जा रही है. पालतू जानवर  द्वारा सड़क पर गंदगी किए जाने पर मालिक पर  दंडात्मक कार्रवाई होगी। पालतू जानवर के मल का निपटान नहीं करने पर 500 रुपया का दंड भरना पड़ेगा। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने पालतू जानवरो के मालिकों को गंदगी साफ करने के लिए एक छड़ी जैसी डिवाइस रखना अनिवार्य होगा।  यह डिवाइस पालतू जानवरो का  मल को बिना छुए आसानी से उठाने का काम करेगी।  मनपा मुंबई के सौंदर्यीकरण पर 1700 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। फुटपाथ , डिवाइडर, समुद्र किनारे , चौपाटी , गार्डन, सुरक्षा दीवारें, विरासत स्मारकों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।मनपा ने शहर में साफ-सफाई पर भी जोर दिया है. इसी का  एक भाग के रूप में यह देखा जा रहा है कि कई पालतू पशु मालिक पालतू जानवरों (pets) के मल का निपटान नहीं करते हैं।  सड़क के किनारे मल से शहर में गंदगी होती है। इसलिए मनपा  ने मौजूदा दंड प्रणाली को तेज करने का निणर्य लिया है।मनपा के-पश्चिम वार्ड जो अंधेरी पश्चिम में आता है। मनपा की ओर से पालतू जानवर रखने वालो को आगाह किया है कि अगर पालतू जानवरों के कचरे को लावारिस छोड़ दिया जाता है, तो पालतू जानवर मालिक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मनपा प्रशासन ने ट्वीट में पालतू जानवरों के मालिकों को पालतू जानवरों की दुकानों से एक छड़ी जैसा उपकरण खरीदने का भी सुझाव दिया गया है।  जिसके द्वारा पालतू जानवरों के मल को बिना छुए निपटाने में मदद करेगा। के पश्चिम  वार्ड के अधिकारी ने कहा, “हमारा इरादा शहर को साफ रखने का है। पालतू जानवरों के मालिकों को किसी भी तरह से पालतू जानवरों के मल का निपटान करना चाहिए।  उनकी मदद के लिए हमने एक छड़ी जैसी डिवाइस का सुझाव दिया है जो पालतू जानवरों की दुकानों से 500 रुपये में मिल सकती है।” मनपा  सौंदर्यीकरण और सफाई पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है इसलिए लोगों को भी मनपा  का सहयोग करना चाहिए अन्यथा मनपा लोगो पर दंडात्मक कार्रवाई करने पर मजबूर होगी।  मनपा ने घनकचरा  प्रबंधन  नियमों के अनुसार जुर्माना लगाएगी । 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups