पहले चरण में 28 लोकसभा क्षेत्र में ‘घर चलो’ अभियान में होंगे शामिल
मुंबई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (BJP State President Chandrashekhar Bawankule) 20 अगस्त से राज्यव्यापी दौरा शुरू करने वाले हैं। वे पहले चरण में 28 लोकसभा क्षेत्रों में ‘घर चलो’ अभियान में शामिल होंगे। चंद्रपूर लोकसभा क्षेत्र से अपने राज्यव्यापी दौरे को शुरू कर वे इस अभियान के अंतर्गत एक महीने में तीन करोड़ लोगों तक मोदी सरकार और राज्य सरकार (Modi government and state government) की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल करेंगे। इस प्रकार की जानकारी श्री बावनकुले ने गुरुवार को दी। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय केनेकर, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी रवींद्र अनासपुरे, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन, नवी मुंबई जिलाध्यक्ष संदीप नाईक, प्रवक्ता अतुल शाह आदि उपस्थित थे।बावनकुले ने बताया कि पहले चरण में 28 लोकसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 और लोकसभा क्षेत्र में 600 कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे। इस अभियान के माध्यम से 3 करोड़ लोगों तक पहुंचाने का पार्टी का लक्ष्य है और एक महीने के भीतर इस लक्ष्य को हासिल किया जायेगा। इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य की महायुती गठबंधन सरकार के कार्यों की जानकारी देने वाली पुस्तिका का वितरण भी किया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 30 से 50 हजार नागरिकों का पार्टी के ‘’सरल अॅप’’ में पंजीकरण करके इन लोगों तक मोदी सरकार के कार्यों की जानकारी सीधे पहुंचाई जायेगी, नये वोटरों का नाम दर्ज कराने का काम भी इस अभियान के अंतर्गत होने वाला है। बावनकुले ने अपने प्रदेशाध्यक्ष पद के कार्यकाल के दौरान पिछले साल भर में किये गये कार्यों की विस्तार से समीक्षा भी की है। श्री बावनकुले ने बताया की, प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हाथ में लेने के बाद पिछले साल भर में राज्य में फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी, धन्यवाद पीएम मोदी, युवा वॉरियर्स जैसी अलग अलग गतिविधियाँ क्रियान्वित की। धन्यवाद मोदीजी अभियान के अंतर्गत मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के राज्य के 2 करोड़ लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने वाले पत्र एकत्रित किये गये हैं। विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों से ‘फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ अभियान के माध्यम से जनसंपर्क किया गय। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के मौके पर राज्य में 50 हजार मरीज मित्र तैयार करने का अभियान शुरू किया गया है।
मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य में महाजनसंपर्क अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में श्री बावनकुले स्वयं शामिल हुए। 2024 के चुनाव में मोदी सरकार फिर से आये इसके लिए मतदान करने की इच्छा नागरिकों की इन अभियानों के दौरान देखने के मिली।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 17 , 2023, 08:44 AM