कांग्रेस जिला अध्यक्ष , विभाग , प्रकोष्ठ , आघाडी एवं संगठन की संयुक्त बैठक
मुंबई। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) बस कुछ ही महीने दूर हैं। उसके बाद विधानसभा चुनाव होंगे। इन दोनों चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा की 48 सीटों और विधानसभा के सभी क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन , प्रकोष्ठ , विभाग , फ्रंटल संगठन, ये सभी संगठन पूरी ताकत से काम करें। यह आव्हान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Maharashtra Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने गुरुवार को तिलक भवन में आयोजित बैठक में किया। उन्होंने सभी नेताओं को हर सीट जीतने के संकल्प के साथ अपने क्षेत्र में काम करने की अपील की है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न विभागों , प्रकोष्ठों , आघाड़ी और संगठनों के अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की अध्यक्षता में तिलक भवन में आयोजित की गई। इस बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समाज की सभी जातियों, धर्मों के संगठनों के अलावा व्यापारियों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए 39 प्रकोष्ठों की स्थापना की गई है। इन सभी प्रकोष्ठों के साथ-साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सभी फ्रंटल संगठन आगामी चुनाव में पूरी ताकत से काम करेंगे। पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से लोगों का कांग्रेस पर विश्वास मजबूत हो रहा है। राज्य और देश के लोग बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने नेताओं से कहा कि जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है। कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य भ्रष्ट , अन्यायी , अत्याचारी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए पटोले ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। नागपुर के वकील सतीश उके के खिलाफ मकोका लगाने का कोई कारण नहीं है, लेकिन सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है और उसी भूमिका से ये कार्रवाई की गई है। तिलक भवन में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान,चंद्रकांत हंडोरे, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष और विधायक वजाहत मिर्ज़ा , विधायक सुरेश वरपुडकर और अभिजीत वंजारी, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे, प्रदेश उपाध्यक्ष भा. ई. नगराले, एस. सी. विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ हत्तीअंबीरे,प्रदेश महासचिव राजन भोसले, राजेश शर्मा , प्रवक्ता डॉ. राजू वाघमारे व अन्य उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 17 , 2023, 08:34 AM