राजनीतिक दल के साथ -साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
मुंबई। मंगलवार को देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर राजनीतिक पार्टियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया अपने -अपने कार्यालयों पर झंडा वंदन किया। नरीमन पॉइंट स्थित (Located at Nariman Point) भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश (Shiv Prakash) ने ध्वजारोहण किया तथा भारत माता की प्रतिमा का पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी रवीन्द्र अनासपुरे, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये , प्रवक्ता श्वेता शालिनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता शैला सामंत, कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी सह कार्यालय सचिव भरत राउत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थी जबकि दादर स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने झंडा वंदन किया। इसी तरह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने अपने संसदीय क्षेत्र में अंतर्गत डोंबिवली में दत्त चौक पर 105 फिट का झंडा फहराया इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जनता को श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में बारिश की छतरी बांटी गई.श्रीकांत शिंदे ने कार्यक्रम के अपने संबोधन में केंद्र की मोदी और राज्य की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की जमकर तारीफ की जिसमे उन्होंने जनता से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं शुरू किया है उसका लाभ आम जनता को मिल रहा है.केंद्र की मोदी और राज्य की शिंदे सरकार के कार्यों से जनता संतुष्ट है इसी तरह पूरे राज्य में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया अँधेरी पूर्व में नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ कार्यालय पर संस्था अध्यक्ष टी.एन.दुबे के देख रेख में मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर समाजसेवी गणेश अग्रवाल उत्तर पश्चिम जिला के भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर दुबे, डाक्टर उमेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार उत्तम पांडेय, रज्जाक विल्खिया, केशव चौबे, मंजय तिवारी, मदन शीतप, संतोष दुबे, राम ठाकुर, पत्रकार शीतला प्रसाद सरोज, पत्रकार संजय दुबे आदि गणमान्य उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 15 , 2023, 07:43 AM