- शिवमंदिरों में पूजन-भजन
- उत्तर भारतीय मोर्चा का अभियान
- आशीष शेलार की विशेष उपस्थिति
मुंबई। श्रावण के पवित्र माह में शिव की आराधना (Shiva worship) कर मुंबईकरों के मंगल हेतु विशेष पूजन-भजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा-मुंबई की ओर से आयोजित किया गया है। शहर के १०० मंदिरों में इस तरह का आयोजन हो रहा है। पहले चरण में सायन स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित कुल ४० स्थानों पर एक साथ भगवान शिव की पूजा की गई और भजन आयोजित किया गया।
भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा-मुंबई की ओर से ‘चलो करें शिव की भक्ति, उत्तर भारतीय मोर्चा-मुंबई संग’ के अंतर्गत सायन-पूर्व स्थित पुरातन शिव मंदिर में शिव आराधना का आयोजन किया गया। सोमवार, १४ अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक, पूर्व मंत्री व भाजपा-मुंबई अध्यक्ष श्री आशीष शेलार (Mr. Ashish Shelar) जी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उनके साथ विधायक श्री प्रसाद लाड, भाजपा-मुंबई के उपाध्यक्ष श्री आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा-मुंबई के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश सिंह और भाजपा के दक्षिण मध्य मुंबई अध्यक्ष श्री राजेश शिरवडकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बता दें कि उत्तर भारतीय मोर्चा-मुंबई की ओर से पहले ‘चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, जिसके अंतर्गत मुंबई में सैकड़ों सभाएं आयोजित कर जनजागृति की गई। उन सभाओं में उत्तरभारतीयों से सीधे संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था भी की गई। उत्तर भारतीय मोर्चा-मुंबई की ओर से आयोजित शिव आराधना अभियान को भी उत्तम प्रतिसाद मिल रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 15 , 2023, 06:31 AM