आरोपी पर हैं आठ गंभीर मामले दर्ज
मुंबई : भोईवाड़ा पुलिस ने उस्तरा से गले पर हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार (accused arrested) किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से पूछा कि वह कहां जा रहा है। इसका जवाब जब शिकायतकर्ता ने नही दिया तब आरोपी ने उसपर उस्तरा निकालकर हमला कर दिया। जिसमें उसका गला कट गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीनियर इंस्पेक्टर सुभाष बोराटे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता पुष्पेंद्रकुमार लोन्धी ने शिकायत दी कि जब वह समान की डिलीवरी के लिए अपनी दुकान से निकला तब उसे आरोपी अमित सोरटे ने बुलाया। लेकिन उसने उसपर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ गया। इससे वह नाराज हो गया और मोजे में रखा हुआ उस्तरा निकालकर लोन्धी के गले पर हमला कर दिया। लोन्धी उससे बचने के लिए वहां से हट गया लेकिन उस्तरा उसके गले पर लग गया। जिसमें वह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे केईएम अस्पताल ले जाया गया। वाहन मौजूद पुलिसकर्मियों ने भोईवाड़ा पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी सोरटे को गिरफ्तार कर लिया गया।
जेल से बाहर आने के बाद फिर शुरू किया अपराध
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 2018 में कार्रवाई प्रस्तावित थी, लेकिन एक अपराध में आरोपी जेल में चला गया था। दो साल तक जेल में होने के कारण उसपर कार्रवाई नहीं हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने फिर से अपनी दहशत फैलाने के लिए अपराध को अंजाम देने लगा। अब उसपर एमपीडिए के तहत कार्रवाई प्रस्तावित है। आरोपी पर गंभीर अपराध के आठ मामले दर्ज हैं और नौ मामले छोटेमोटे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 14 , 2023, 09:39 AM