मुंबई : बीकेसी पुलिस थाने में दर्ज किए गए सीरियल धमाके (serial blasts) के मामले में पुलिस ने लातूर से एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वाट्सअप पर हुए दोस्तों के साथ बातचीत को लेकर लातूर में सायबर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने गया था। लेकिन वहां उसकी नहीं सुनी गई और उसे पुलिस थाने में जाने के लिए कहा गया। इसीसे वह नाराज हो गया था। जिसके बाद उसने सायबर पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर दादर में सीरियल धमाके की धमकी (Threat) दी। जिसपर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम डोलाजी शिवराज पंढरीवाड है। आरोपी ने मुंबई सायबर कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि 15 अगस्त के दिन दादर में सीरियल धमाका होगा। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और भागम भाग शुरू हो गया। आनन फानन में पुलिस ने आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी लातूर में हैं जहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने फोन करने के बाद 15 अगस्त के दिन दादर में धमाके की जानकारी दी और फिर फोन काट दिया। फोन करने वाले को उसका पता पूछा गया तब उसने कुछ नहीं बताया और फोन काट दिया। उसके बाद से उसका फोन बंद आने लगा। मामले की शिकायत बीकेसी पुलिस थाने में दर्ज की गई और उसकी तलाशी शुरू कर दी गई। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 14 , 2023, 09:00 AM