मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) को भाजपा की तरफ से महायुति में शामिल होने का ऑफर मिला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। खबरों में कहा गया कि सोमवार को बांद्रा स्थित एमआईजी क्लब में मनसे की संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी नेता, महासचिव और अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया था। खबरों के अनुसार इस बैठक में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें भाजपा ने ऑफर दिया है, लेकिन उन्होंने अभी इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। शिंदे गुट के मंत्री दीपक केसरकर ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राज ठाकरे (Raj Thackeray) हमारे साथ आए, यह हमारी इच्छा है। जब भी मुंबई के हित की बात आएगी, वे हमारे साथ होंगे। मंत्री ने कहा कि जब भी नए बदलाव होते हैं तो कुछ रूकावटें आती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये रूकावट स्थाई है। हम चाहते हैं कि वे हमारे साथ रहें, लेकिन यह फैसला भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को लेना है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 14 , 2023, 08:54 AM