मनपा का अजब दावा 15 दिनों में भरे 54000 गड्ढे

Mon, Aug 14 , 2023, 08:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मानसून पूर्व भरे थे 6 हजार गढ्ढे
मुंबई : 
मनपा प्रशासन ने दावा (municipal administration claims) किया है कि बारिश रुकने के बाद पिछले लगभग 15 दिनों के रेकार्ड समय में सड़कों के 54000 से अधिक गड्ढे (over 54000 pits) भरे गए हैं। मनपा प्रशासन ने जून महीने के पूर्व दावा किया था कि मानसून पूर्व सड़क पर बने 6 हजार गढ्ढे भरे गए है जिससे सड़को पर इस साल कम गढ्ढे पडेंगे।  मनपा ने अब दावा किया है कि 54 हजार गढ्ढो में  छोटे से छोटे और बड़े गड्ढे शामिल हैं। सड़कों के गड्ढे भरने के मामले में पिछले पांच साल में यह सबसे अच्छा प्रदर्शन बताया है।
मनपा का दावा है कि इस साल  कुल 59533 गड्ढों की शिकायत मिली थी उसमें से 59213 को भर दिया गया है। बता दें कि 23 जुलाई को मनपा ने दवा किया था कि 1 अप्रैल से अब तक 6045 गड्ढे भरे गए हैं। मनपा का दावा है कि इस बार बारिश के दौरान हमने गड्ढे भरने के लिए नागरिकों की शिकायतों का इंतजार नहीं किया। मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलरासू ने कहा कि मुंबई में तीनों हाइवे और मुख्य सड़कों पर गड्ढे भरने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। इस वर्ष हर जोन के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर भी गड्ढों को भरने के लिए तेजी से काम किए गए। उन्होंने आगे कहा कि इस साल जुलाई में मुंबई में चार दिन ऐसे थे जब एक ही दिन में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। सड़कों पर ट्रैफिक और लगातार बारिश से गड्ढे हो जाते हैं। जैसे ही बारिश रुकी मनपा की पूरी टीम और सिस्टम ने योजना के अनुसार बहुत ही सावधानी पूर्वक हर जगह के गड्ढों को भर दिया।
पूर्व  एक्सप्रेस हाइवे  (18.6 किमी - मुलुंड से सायन ) और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे  (27.6 किमी - दहिसर चेक नाका से माहिम) को नवंबर 2022 से एमएमआरडीए ने देखरेख के लिए मनपा  को हस्तांतरित कर दिया है।  मनपा ने 17 किमी दूरी के एक्सप्रेस हाइवे सहित मनपा की  2050 किमी लंबी सड़क पर बने गढ्ढो को रेकार्ड समय मेंभरने का काम किया । गड्ढे भरने के लिए पहले नियुक्त 75 रोड इंजीनियरों के साथ अब प्रत्येक प्रभाग में मिला कर कुल 227 सब  इंजीनियरों की नियुक्ति किया गया है । गड्ढे भरने के लिए रैपिड हार्डनिंग कंक्रीट, मैस्टिक डामर, रिएक्टिव डामर, कोल्ड मिक्स जैसी विभिन्न नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। 

मनपा ने मुंबई हाईकोर्ट में  सड़क पर बने गढ्ढे भरे जाने की दी गई जानकारी
साल      भरे गए गढ्ढे

2019 ......94,918
2020 ......65,617
2021 .....43,478
2022......38,310
2023 .....59,533

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups