मलाड पूर्व के नागरिकों को जल्द मिलेगी राहत

Mon, Aug 14 , 2023, 08:12 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पी ईस्ट वार्ड कार्यालय जल्द  होगा शुरू 
मुंबई।
मलाड मुंबई महानगरपालिका का सबसे बड़ा और सबसे अधिक लोकसंख्या वार्ड था। मलाड पी नॉर्थ वार्ड (P North Ward) का अभी तक सीमांकन नहीं किया गया है. मलाड पूर्व और पश्चिम दोनों परिसर में रहने वाले लोगो के लिए दो वार्ड कार्यालय बनाने का लिया गया निर्णय अब जल्द  पूर्व के लोगो को वार्ड कार्यालय मिलेगा जिससे पूर्व में रहने वाले लोगो को रेलवे को पार कर पश्चिम में वार्ड कार्यालय में आने से छुटकारा मिलेगा। मलाड पूर्व में मनपा ने अस्थायी कार्यालय स्थापित किया गया है। मनपा ने  कुन्दन लाल सहगल रंगमंच (Kundan Lal Sehgal Theater) के भवन में शीघ्र ही महत्वपूर्ण विभागों सहित एक कार्यालय स्थापित किया है। पी ईस्ट वार्ड (P East Ward) कार्यालय का जल्द उद्घाटन होने की संभावना है।
पी नॉर्थ वार्ड जिसमें अभी  मलाड पूर्व और पश्चिम शामिल है, मुंबई का यह  सबसे अधिक आबादी वाला हिस्सा है। पूर्व में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से लेकर पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में क्रांति नगर अप्पा पाड़ा और दक्षिण में चिंचोली बंदर तक फैला हुआ है। पी उत्तर वार्ड का विभाजन का मुद्दा पिछले कई वर्षों से चर्चा में है। इस वार्ड में कुल 18 प्रभाग है जो कि सबसे अधिक जनसंख्या में है।  इस वार्ड  कार्यालय तक पहुंचने के लिए नागरिकों को भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. इसलिए मनपा प्रशासन ने  मलाड को दो भागों में विभाजित करने का निर्णय लिया। मलाड पूर्व में 'पी ईस्ट' और मलाड पश्चिम में 'पी वेस्ट' बनाने का निर्णय लिया गया। मलाड ईस्ट में मनपा के पास  जगह नहीं थी. इसलिए  वार्ड कार्यालय नहीं खुल पा रहा था। पी नॉर्थ का वर्तमान वार्ड  कार्यालय मलाड पश्चिम में है और पूर्व में अप्पा पाड़ा, अंबेडकर नगर, क्रांति नगर, संतोष नगर के निवासियों को डिवीजन कार्यालय तक पहुंचने के लिए पांच से छह किलोमीटर तक की दूरी तय कर वार्ड कार्यालय आना पड़ता है समय और पैसा  दोनों खर्च होता है। मनपा ने अब पूर्व में मलाड पी नार्थ वार्ड कार्यालय  रामलीला मैदान स्थित कुन्दनलाल सहगल रंगमंच भवन में बनाया है। इस भवन में अभी घन कचरा विभाग, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधा कक्ष तत्काल  रूप से शुरू किया जाएगा। यह इमारत मलाड रेलवे स्टेशन के करीब  रानी सती मार्ग, दफ्तरी रोड, दत्तमंदिर रोड, पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे के करीब है।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups