10 घंटे में 18 मरीजों की मौत का जिम्मेदार कौन?

Mon, Aug 14 , 2023, 08:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

स्वास्थ्य सेवा आयुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन
समिति को 25 अगस्त के पहले रिपोर्ट देने का निर्देश
मुंबई।
 ठाणे महानगरपालिका कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलवा के सरकारी अस्पताल में 10 घंटे में 18 रोगियों की मौत (18 patients died) से हडकंप मच गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मामले की जांच के लिए समिति गठित करने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश के एक दिन बाद सोमवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी शासनादेश (जीआर) में समिति गठित का फैसला लिया गया। समिति का अध्यक्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा आयुक्त को बनाया गया है। समिति को अपनी रिपोर्ट 25 अगस्त से पहले सौंपने को कहा गया है।
जीआर में कहा गया कि ठाणे महापालिका के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में शनिवार 12 अगस्त की रात 10.30 बजे से रविवार 13 अगस्त की सुबह 8.30 बजे के बीच 10 घंटे में 18 रोगियों की दुखद मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थ। इस अनुसार समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य आयुक्त को बनाया गया है। समिति के सदस्य के रूप में कलेक्टर ठाणे, महापालिका आयुक्त ठाणे, संचालक 1 स्वास्थ्य सेवा संचालनालय मुंबई, जिला शल्य चिकित्सक ठाणे, सह संचालक स्वास्थ्य सेवा राज्य स्तर मुंबई, सहायक संचालक मेडिकल स्वास्थ्य देखभाल और मरम्मत पथक, स्वास्थ्य आयुक्त से तरफ से नामांकित फिजिशियन को सदस्य बनाया गया है। उपसंचालक स्वास्थ्य सेवा ठाणे मंडल को सदस्य सचिव बनाया गया है।
यह समिति संपूर्ण घटनाक्रम की विवेचना करेगी और 10 घंटे में 18‍ रोगियों की मौत को लेकर आईसीयू व सामान्य कक्ष में उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ कर उपाययोजना सुझाएगी। साथ ही अस्पताल में घटना के कारणों की मीमांसा करने और आवश्यकता के अनुसार मशीनरी और अधिकारी, कर्मचारियों पर जवाबदारी तय करेगी। समिति भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए उपाय योजना भी सुझाएगी। समिति को 25 अगस्त से पहले अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कलवा के अस्पताल (Kalwa Hospital) में मरीजों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इनमें से कुछ मरीज बेहद गंभीर हालत में भर्ती किए गए थे, कुछ मरीज निजी अस्पतालों से भी रेफर किए गए थे।  इन मरीजों को अलग-अलग दिन अलग-अलग तरह की बीमारियों के इलाज के लिए वहां भर्ती कराया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups