खुद का मुंबई  में आशियाना का सपना साकार होने की लोगो दिखाई दी खुशी

Mon, Aug 14 , 2023, 07:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई से बाहर गए मराठी माणुस को वापस लाएंगे- शिंदे
मुंबई।
म्हाडा मुंबई मंडल द्वारा  निकाले गए 4082 घरों की सोमवार को मुज्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के हाथों लॉटरी निकाली गई। मुंबई में खुद के सपनो का घर की आस लगाए बैठे लोग लॉटरी की शुरुआत होने पर दिल की धड़कन और खुशी देखने लायक थी। लॉटरी निकलते समय जिन परिवार को घर लग रहा था उनकी खुशी इस तरह छलक रही थी कि उनके सालो के सपने साकार होते दिख रहे थे।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे म्हाडा लॉटरी (MHADA Lottery) की शुरुआत करते हुए कहा कि कुछ लोग मराठी के नाम पर राजनीति करते है लेकिन उन्हें मुंबई से बेदखल करने का काम कर रहे थे। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद मुंबई के बाहर गए मुंबई के लोगो को वापस मुंबई में लाने का काम कर रहे है।उपमुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि म्हाडा लोगो को सुख सुविधा और सस्ते दर वाला घर बनाए  और लोगो को उपलब्ध कराए यही उनकी सरकार का प्रयत्न होगा। 

बता दे कि सोमवार को नरीमन प्वाइंट स्थित यशवंत राव चव्हाण सभागृह में म्हाडा के मुंबई मंडल की लॉटरी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में निकाली गई।लॉटरी निकलने की शुरुआत दोपहर 2 बजे से थी लेकिन अपने सपनो का घर की आस लगाए बैठे महाडा का फार्म भरे लोग सुबह 12 बजे से ही यशवंत राव चव्हाण सभागृह में जमा होने लगे थे। मुंबई में खुद का घर होना सब का सपना होता है। मुंबई की लॉटरी में लोगो को घर मिलना सपने से भी बड़ा सपना माना जाता है।कितने परिवार जो घर की आस में अपने फार्म भरे थे अपने पूरे परिवार के साथ लॉटरी में हिस्सा लेने आए थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लॉटरी की शुरुआत करते हुए शिंदे फिर एक बार शिवसेना पर परोक्ष रूप से निशाना साधने में नही चुके ।

मुंबई से बाहर गए मराठी माणुस को मुंबई वापस लाएंगे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा की कुछ लोग मराठी के नाम पर राजनीति करते है लेकिन मराठी माणुस को मुंबई के बाहर खदेड़ने का काम किया। शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग से ही मुंबई के मराठी लोगो को मुंबई में लाने का काम किया जा रहा है। हमारी सरकार मुंबई के बाहर गए लोगो को मुंबई में लाने के लिए कटिबद्ध है और मुंबई वासियों के लिए आशा की किरण बनी है हमारी सरकार। एकनाथ शिंदे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री काल में भी कैबिनेट में था उस समय भी हमने कई ऐसे निर्णय लिया जिसका फायदा मुंबई की जनता को मिला। देवेंद्र फडणवीस म्हाडा लॉटरी का उद्घाटन करते हुए कहा कि महाडा लॉटरी में कोई किसी भी घटक का हो उसे लॉटरी का फायदा मिले सरकार का यही प्रयत्न है ।सरकार म्हाडा से मिल मजदूर के घर , बीड़ीडी चाल के राहिवासियों के घरों का मुद्दा हो अथवा एशिया की सबसे बड़ी झोपड़ पट्टी धारावी (slum dharavi) का ही मुद्दा क्यू न हो सरकार ने लोगो को अच्छी सुख सुविधा वाला घर देकर उन्हें मुंबई में ही सपनो का घर देने का प्रयत्न कर रही है। 

कोकण मंडल की 4500 घरों की जल्द आएगी लॉटरी
म्हाडा मुंबई मंडल के बाद अब कोकण मंडल द्वारा भी मुंबई के आस पास के थाने, नवी मुंबई ,विरार, सहित एम एम आर रीजन में महाडा के कोकण मंडल द्वारा 4500 घरों को लॉटरी निकाले जाने की जानकारी 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups