चार अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार
मुंबई। महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (Maharashtra Bhushan Award) की तर्ज पर उद्योग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से उद्योग क्षेत्र की हस्तियों को उद्योग रत्न, उद्योग मित्र, उत्कृष्ट महिला उद्योगपति (Outstanding Women Entrepreneur) (महाराष्ट्र) तथा उत्कृष्ट मराठी उद्योगपति (महाराष्ट्र) पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
सोमवार को उद्योग, ऊर्जा और कामगार विभाग की तरफ से जारी शासनादेश में कहा कि महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तर्ज पर उद्योग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित करने का निर्णय मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री की एक समिति में बैठक में लिया गया। बैठक में उद्योग क्षेत्र की हस्तियों को उद्योग रत्न, उद्योग मित्र, उत्कृष्ट महिला उद्योगपति (महाराष्ट्र) तथा उत्कृष्ट मराठी उद्योगपति (महाराष्ट्र) पुरस्कार देने का फैसला लिया गया।
शासनादेश के अनुसार उद्योग रत्न पुरस्कार के लिए 25 लाख रुपए नगद, सम्मान चिन्ह और मानपत्र, उद्योग मित्र के लिए 15 लाख नगद और सम्मान चिन्ह तथा मानपत्र, उत्कृष्ट महिला उद्योगपति (महाराष्ट्र) के लिए 5 लाख नकद , सम्मान चिन्ह तथा मानपत्र तथा उत्कृष्ट मराठी उद्योगपति (महाराष्ट्र) के लिए 5 लाख नगद, सम्मान चिन्ह तथा मानपत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार प्रदान करने पर आने वाला खर्च महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से दिया जाने वाला महाराष्ट्र भूषण सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपए नकद(Rs 25 lakh cash) , सम्मान चिन्ह और मानपत्र प्रदान किया जाता है। वर्ष 1995 में शिवसेना-भाजपा की तत्कालीन सरकार ने यह पुरस्कार शुरू किया था। पहला महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार वर्ष 1996 में साहित्यकार पुल देशपांडे को दिया गया था। इस साल वर्ष 2022 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार डॉ आप्पासाहेब धर्माधिकारी को प्रदान किया गया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 14 , 2023, 07:53 AM