मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते वक्त घर में घुसे लुटेरे
मुंबई : ताड़देव इलाके में तीन लोगों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति (old couple) के हाथ-पैर बांध दिए और उनके घर से सोने के गहने लूट (robbery) लिए। आरोपियों ने दोनों के मुंह पर सेलोटेप लगा दिया था। लूट की इस घटना के दौरान महिला की मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मदन मोहन अग्रवाल (75) सुबह साढ़े छह बजे जब मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकल रहे थे, तभी तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें धक्का देकर घर में ही गिरा दिया। घर में अग्रवाल की पत्नी सुरेखा (70) भी थीं। इन तीनों लोगों ने उनके मुंह पर सेलोटेप लगाते हुए, उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपति घर में अकेले ही रहते थे। घटनावाले दिन सुबह हमेशा की तरफ वे घर से बाहर निकल रहे थे मॉर्निंग वॉक परजाने के लिए, जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला लूटपाट के याद से आये हुए लोगों ने बुजुर्ग को धक्का दे दिया। जिससे वे घर में ही गिर गए। इसके बाद उन्हें घर मेले जाया गया और दोनों लोगों का हाथ पैर बांधकर उनके मुंह पर सेलो टेप लगा दिया गया। जिससे उनके मुंह से आवाज नहीं निकले। इसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। आरोपियों ने घर में रखे जेवरात चुरा लिए और मौके से फरार हो गए।
मोहन अग्रवाल (Mohan Agarwal) के हांथ और पैर बंधे हुए थे। किसी तरीके से वे दरवाजे तक तक पहुंचे और दरवाजा खोलकर पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई। पड़ोसियों के आने के बाद मामले की जानकारी ताड़देव पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से दंपति को नायर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है जिसकी जांच जारी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 13 , 2023, 09:29 AM