जांच से जुड़े मामले की मांगी गई थी जानकारी
मुंबई : राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी की मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar0 और सरकार में शामिल हुए भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) के बीच हुई मीटिंग के बाद अब जयंत पाटिल (Jayant Patil) के भाई जयसिंह राव पाटिल (Jaisingh Rao Patil) को ईडी की नोटिस (ED notice) मिलने की जानकारी सामने आई है। इसीके बाद दोनों पवार के बीच मीटिंग हुई, जिसमें जयंत पाटिल के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि जयंत पाटिल ने नोटिस को लेकर मीटिंग की संभावनाओं से इनकार किया है और लगभग चार दिन पहले भाई को नोटिस मिलने की पुष्टि की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयसिंह राव पाटिल को जो नोटिस मिली थी उसमें कुछ जानकारी मांगी गई थी। जी ईडी को दे दी गई है। इससे पहले जयंत पाटिल को भी ईडी की नोटिस आईएल एंड एफएस कंपनी को लेकर की गई थी। करीब नौ घंटों तक 22 मई के दिन जयंत पाटिल से ईडी ने पूछताछ किया था। इसीके बाद फिर 2 जुलाईं को अजित पवार ने बगावत की थी और सरकार में शामिल हुए थे।
जयंत पाटिल ने क्या कहा?
जानकारी निकालकर साममे आ रही थी कि अजित पवार की गट में जयंत पाटिल शामिल नहीं हुए इस वजह से उनके भाई केK यह नोटिस मिली है। लेकिन जयंत पाटिल ने इस बात की तो पुष्टि की कि उनके भाई को नोटिस मिली थी, कुछ जानकारी मांगी गई थी। लेकिन मीटिंग पर उन्होंने कहा कि उनकी इस गुप्त मीटिंग में कोई भी चर्चा नोटिस को लेकर नहीं हुई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 13 , 2023, 08:52 AM