वर्सोवा के मंगलागौर उत्सव 

Sun, Aug 13 , 2023, 08:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अमृता देवेंद्र  फड़णवीस ने  फुगड़ी का लिया आनंद ...
भाजपा विधायक डॉ. भारती लव्हेकर का शानदार आयोजन
मुंबई।
मंगलागौर (Mangalore) महाराष्ट्र की संस्कृति का एक संवेदनशील धागा है। वर्सोवा में सभी जाति और धर्म के नागरिक रहते हैं। महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पर्याप्त मौका नहीं मिलता है। इसलिए, वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और ती फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. भारती लव्हेकर (Dr. Bharti Lavhekar) द्वारा मंगलागौर' का आयोजन किया गया इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी  अमृता फडणवीस (Amrita Fadnavis) नौवारी साड़ी पहन कर  शरीक हुई.थी उन्होंने विधायक डॉ. भारती लव्हेकर के साथ फुगड़ी  की साथ ही कई महिलाओं के जोर देने पर उनके साथ सेल्फी निकालने के बाद उन महिलाओं की खुशी का ठिकाना नही रहा।  इस मौके पर बड़ी संख्या में  महिलाएं मौजूद थीं। इस अवसर पर अमृता फडणवीस ने कहां कि लव्हेकर के आयोजन में हुए इस मंगलागौर उत्सव में महिलाओं ने सुंदर फुगड़ी का प्रदर्शन किया। यह केवल त्योहार या खेल नही, बल्कि यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत रहने में मदद करती है। नागपुर में  जाकर मैं मंगलागौर कार्यक्रम का आयोजन करूँगी,इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक योगीराज दाभाडकर, पूर्व नगरसेविका रंजना पाटिल  अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups