मुंबई के करीब दो सौ शिवमंदिर पर भाजपा का कार्यक्रम
14 से 28 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम
मुंबई। आगामी लोकसभा और और मुंबई मनपा चुनाव (mumbai municipal elections) को देखते हुए मुंबई में रहने वाले मराठी और उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने के लिए मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा श्रावण महीने में जलाभिषेक के लिए शिवमंदिर में आने वाले शिवभक्तों को मुफ्त पूजा सामग्री और इस दौरान भक्तों को उपवास का अल्पाहार और फल बांटेगी। आज यानि सोमवार को सायन तलाव के पास पुरातन शिवमंदिर से मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और महाराष्ट्र सरकार में कौशल विकास और उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा इसकी शुरुआत करेंगे।ऐसी जानकारी मिली है.मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के मार्गदर्शन और भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पूरे मुंबई में करीब 200 शिवमंदिर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जहा पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होकर भगवान शिव के भक्तो को पूजा सामग्री बांटेंगे। इसमें जलाभिषेक से संबंधित दूध,दही,फूल और धतुल सहित अन्य सामग्री शामिल है.मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री रमाकांत गुप्ता ने बताया की हमारा ध्येय शिव भक्तों को पूजा करने में मदद करना है इसलिए हमारी पार्टी 14 से 28 अगस्त तक यानि इस बीच पड़ने वाले तीन सोमवार को मुंबई के करीब 200 शिवमंदिर पर भक्तों को पूजा सामग्री के साथ -साथ उपवास भक्तों को फल और अल्पहार बांटेगी। इस कार्य को सफल बनाने के लिए मुंबई के सभी छह जिलों में मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री को जवाबदारी दी गई है जबकि रमाकांत गुप्ता को दक्षिण मध्य मुंबई के अलावा कार्यक्रम में लगने वाले पार्टी के झंडा बैनर सहित अन्य कामों की जवाबदारी दी गई है.
अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कालिना सभी शिव मंदिरों में बांटी जाएगी सामग्री
मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा मुंबई के करीब सभी शिव मंदिरों पर शिव भक्तों को मुफ्त पूजा सामग्री बांटी जाएगी जबकि मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष और कालीना प्रभारी अमरजीत सिंह (Amarjeet Singh) के नेतृत्व में कालिना विधानसभा क्षेत्र के सभी शिव मंदिर पर शिव भक्तों को पूजा सामग्री के अलावा उपवास भक्तों को फल और अल्पाहार बांटा जाएगा।अमरजीत सिंह ने बताया की पार्टी ने श्रावण महीने में शिव भक्तों के लिए यह मुफ्त पूजा सामग्री देने का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है यह सराहनीय कार्य है.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 13 , 2023, 08:35 AM