मानसून में जलजमाव के हुए नए स्थान का कारण ढूढने में जुटी मनपा 

Sat, Aug 12 , 2023, 07:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : बारिश के दौरान सबसे ज्यादा जलजमाव पश्चिम उपनगर में हुए। इसमें अंधेरी, जोगेश्वरी, मालाड, बोरीवली और दहिसर एरिया शामिल था। बीएमसी इसका कारण जानने की कोशिश कर रही है कि नालों की सफाई, गटर की सफाई, स्ट्रोम वॉटर ड्रेनेज़ की सफाई के बाद भी आखिर यह एरिया क्यों डूबी। इससे कैसे निपटा जा सकता है और क्या उपाय किए जा सकते हैं। जल्द ही इसको लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम स्थानीय पूर्व नगरसेवकों से भी इस समस्या से निपटने पर स्थानीय पूर्व नगर सेवकों से भी सुझाव ले रहे हैं जिससे पश्चिमी उपनगर के इन हिस्सों को अगले मॉनसून सीजन तक हल करने का प्रयास किया जा सके। 
हर साल मॉनसून से पहले बीएमसी तैयारी करती है कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। बरसात के समय पानी की तेजी से  निकासी के लिए बड़ी क्षमता वाली पंप मशीनें भी लगाई गई हैं, वहीं सीवरेज और ड्रेनेज का काम भी बड़े पैमाने पर किया गया है। इसके बावजूद इस साल बारिश के दौरान मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के नागरिकों को विभिन्न स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। कई जगह यातायात भी बाधित हुआ था। जगह-जगह भरे पानी और गड्ढों के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंधेरी पूर्व में साकीनाका, अंधेरी पश्चिम में पी. टंडन मार्ग, डीएन नगर, ओशिवारा, वीरा देसाई रोड, जोगेश्वरी पश्चिम में गुलशन नगर, जोगेश्वरी हाईवे सर्विस रोड, कांदिवली स्टेशन परिसर और पोयसर सबवे, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (Western Express Highway) पर मलाड पुष्पा पार्क, पश्चिमी उपनगरों में बोरीवली रेलवे स्टेशन पूर्व और पश्चिम परिसर, दहिसर मैगथने ब्रिज के पास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के साथ-साथ सर्विस रोड पर भी जलजमाव रहा। बी एम सी की तमाम कोशिशों के बावजूद पानी निकालने में पसीने छूट गए।  

बी एम सी ने इस समस्या के समाधान के लिए इन जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। बी एम सी की टीम ने पश्चिम उपनगर के इस क्षेत्रों का सर्वे भी शुरू कर दिया है। टीम जल्द ही यह रिपोर्ट सौंपेगी। सर्वे में जहां पानी जमा हो रहा है, क्या पानी निकासी की लाइनों का नेटवर्क ठीक है, उनकी मरम्मत की आवश्यकता, नई निकासी लाइनों की  आवश्यकता या नए सीवरों की आवश्यकता आदि। साथ ही बी एम सी के इस मुद्दे पर सलाहकारों की राय और सुझाव भी लेगी। यह सभी उपाय बारिश के बाद शुरू किए जाएंगे। जिससे अगले बारिश के दौरान जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति से इस एरिया के लोगों को छुटकारा मिल सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups