विधायक किशोर पाटिल पर मामला दर्ज करने की मांग

Fri, Aug 11 , 2023, 08:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राज्यपाल से मिले मुंबई के 11 पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि  
मुंबई।
मुंबई में ग्यारह पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) से मुलाकात कर पाचोरा से सत्तारूढ़ दल के विधायक किशोर पाटिल (Kishore Patil) के खिलाफ पत्रकार सुरक्षा अधिनियम की धारा के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को इस मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
पाचोरा से विधायक किशोर पाटिल ने स्थानीय पत्रकार संदीप महाजन (Sandeep Mahajan) के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना का राज्य भर में विरोध हो रहा है। शुक्रवार को मुंबई मराठी पत्रकार संघ में मुंबई के प्रमुख ग्यारह पत्रकार संगठनों की बैठक हुई। इसके बाद सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की और किशोर पाटिल के खिलाफ कार्रवाई करने और संदीप महाजन को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल में एसएम देशमुख, दीपक कैतके, राजा अडाटे, भगवान परब आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय मराठी पत्रकार सम्मेलन, पत्रकार विरोधी हमला कार्रवाई समिति, टीवी पत्रकार संघ, मुंबई मराठी पत्रकार संघ, मुंबई प्रेस क्लब, मंत्रालय और विधिमंडल वार्ताहर संघ, बीयूजे, क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन, राजनीतिक फोटो पत्रकार संघ, म्हाडा पत्रकार संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups