फडणवीस नागपुर, अजित पवार कोल्हापुर में करेंगे झंडावंदन

Fri, Aug 11 , 2023, 08:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

ध्वजारोहण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग का परिपत्र जारी
मुंबई।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पूरे राज्य में मनाई जाएगी। मंत्रालय में आयोजित राज्य के मुख्य सरकारी समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ध्वजारोहण करेंगे। राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) पुणे में झंडा फहराएंगे। जिला मुख्यालयों पर आयोजित शासकीय समारोह में किए जाने वाले ध्वजारोहण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने परिपत्र जारी किया है।
परिपत्र के अनुसार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) कोल्हापुर में ध्वजारोहण करेंगे। अमरावती में मंत्री छगन भुजबल, चंद्रपुर में सुधीर मुनगंटीवार, रायगड में चंद्रकांत पाटिल, वाशिम में दिलीप वलसे-पाटिल, अहमदनगर में राधाकृष्ण विखे-पाटिल, नाशिक में गिरीश महाजन, धुले में दादाजी भुसे, जलगांव में गुलाबराव पाटिल, ठाणे में रविंद्र चव्हाण, सोलापुर में हसन मुश्रीफ, सिंधुदुर्ग में दीपक केसरकर, रत्नागिरी में उदय सामंत, परभणी में अतुल सावे, औरंगाबाद में संदीपान भुमरे, सांगली में सुरेश खाडे, नंदुरबार में विजयकुमार गावित, उस्मानाबाद में तानाजी सावंत, सातारा में शंभुराज देसाई, जालना में अब्दुल सत्तार,  यवतमाल में संजय राठोड,  बीड में धनंजय मुंडे, गडचिरोली में धर्मराव आत्राम, मुंबई उपनगर में मंगलप्रभात लोढा,  लातूर में संजय बनसोडे,  बुलढाणा में अनिल पाटिल, पालघर में अदिती तटकरे ध्वजारोहण करेंगे, जबकि  हिंगोली, वर्धा, गोंदिया, भंडारा, अकोला और नांदेड के कलेक्टर अपने-अपने जिलों में ध्वजारोहण करेंगे।
इधर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक साल बाद भी राज्य के 17 जिलों में पालक मंत्री नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली शिंदे सरकार एक घालमेल करने वाले नेताओं  की सरकार है। इस सरकार में एक मंत्री छह जिलों का पालक मंत्री है। 36 जिलों के लिए सिर्फ 19 पालक मंत्री नियुक्त किए गए हैं और 17 जिलों में अभी तक कोई पालकमंत्री नहीं है।15 अगस्त को झंडा कौन फहराएगा, इसे लेकर सरकार असमंजस में थी।अब नई लिस्ट जारी की गई है। मुख्यमंत्री की एक कुर्सी पर दो-दो उपमुख्यमंत्रियों की नजर है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups