० सबसे कम मरीज उल्हासनगर में
० राज्य में कुल के 3,57,265 रोगी
मुंबई। राज्य के कई हिस्सों में इन दिनों आई फ्लू (eye flu) यानी कंजेक्टिव वाइटिस (conjunctivitis) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंखों का यह रोग एडेनो वायरस के कारण होता है। यह हल्का संक्रामक रोग है। इस रोग में आम तौर पर मरीजों की आंख लाल होना, बार-बार आंसू निकलना और आंखों में सूजन आ जाती है। राज्य में आई फ्लू के 3,57,265 रोगी मिले हैं। सबसे अधिक रोगी 44398 रोगी बुलढाणा जिले में है, जबकि उल्हासनगर में सबसे कम 20 मरीज मिले हैं। मुंबई में आंख के रोगियों की संख्या 2862 है।
चूंकि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने बार-बार हाथ धोने, व्यक्तिगत स्वच्छता (personal hygiene) बनाए रखने, डॉक्टर की सलाह के अनुसार उचित उपचार लेने, आंखों को छूने से बचने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से एहतियात के तौर पर जिस क्षेत्र में आंखों में संक्रमण हो रहा है, वहां घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। सभी जिलों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया गया है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बीमारियों के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और राज्य की रैपिड रिस्पांस टीम ने आलंदी में संक्रमण फैलने की जांच की है। 9 अगस्त 2023 तक राज्य में कुल 3 लाख 57 हजार 265 मरीज पाए गए हैं।
मुंबई और आसपास मरीजों की संख्या
मुंबई 2862, पालघर 1977, नवी मुंबई मनपा 790, ठाणे मनपा 414, पनवेल मनपा 324, भिवंडी निजामपुर मनपा 133, वसई विरार मनपा 130, मीरा-भायंदर मनपा 108, कल्याण–डोबिंवली मनपा 58 और उल्हासनगर मनपा 20।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 11 , 2023, 08:34 AM