लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अजित पवार गुट

Fri, Aug 11 , 2023, 08:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पार्टी के नेता लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे  
मुंबई।
राज्य सरकार में शामिल अजित पवार गुट ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारी शुरू कर दी है।इसके तहत अजित पवार (Ajit Pawar) सहित उनके गुट के नेता लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के बड़े नेता जिलेवार दौरे पर रहेंगे। अजित पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी।
अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। अजित पवार (Ajit Pawar) के गुट ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है। राज्य में भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और अजित पवार की राकांपा की महायुति सरकार है। तीनों पार्टियां लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ महागठबंधन के तौर पर लड़ने का इरादा रखती हैं। अजित पवार पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि एनसीपी महागठबंधन में विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, हालांकि, यह अभी भी अनिश्चित है कि पार्टी कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इसी पृष्ठभूमि में शुक्रवार को एनसीपी कार्यालय में अजित पवार की मौजूदगी में पार्टी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुनील तटकरे ने कहा कि राज्य के प्रमुख नेताओं का लोकसभा वार राज्य दौरा और जिलावार दौरा तथा नौ मंत्रियों का जनता दरबार प्रदेश कार्यालय में शुरू किया जाएगा।
बैठक में पार्टी की नीतियों और राज्यव्यापी संगठन जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा अगले हफ्ते एनसीपी कोर कमेटी (NCP Core Committee) की बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को क्रियान्वित करने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तटकरे ने यह भी कहा कि राज्य कैबिनेट में हमारे 9 मंत्री हैं और अगले सप्ताह से एनसीपी क्षेत्रीय कार्यालय में उनका जनता दरबार शुरू किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups