हवाई जहाज में पिस्तौल के साथ यात्रा करनेवाला विदेशी गिरफ्तार

Fri, Aug 11 , 2023, 07:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अमेरिका से मुंबई होकर कोलकाता जा रहा था आरोपी
मुंबई :
सहार पुलिस ने बुधवार को एक 25 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार (Arrested) किया है। जानकारी के मिताबिक वह अपने चेक-इन सामान में जिंदा कारतूस (live cartridges) के साथ मुंबई से कोलकाता की यात्रा करने की कोशिश कर रहा था। 
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, मार्सेलिन जोहौ कामदुम नाम के यात्री को एक हवाई जहाज से मुंबई से कोलकाता की यात्रा करनी थी। बुधवार सुबह 5.30 बजे मुंबई से उसे रवाना होताथा। जब उसके चेक इन सामान की जांच की गई तो सुरक्षा कर्मचारियों को कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जो बाद में कारतूस निकली।

जूते के सोल में छिपाया था पिस्तौल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी एक अमेरिकी नागरिक है, और शौक के तौर पर शूटिंग खेलों में शामिल होता है। चूंकि उनके मूल देश, संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक से जुड़ा कानून शिथिल हैं। इसलिए वह नियमित रूप से अपने साथ कारतूस और अन्य बंदूक सामान रखते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि कारतूस उस बैग में रखे थे जिसे वह भारत लाए थे। सहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीन कारतूस, दो 9 मिमी व्यास के और एक 10 मिमी, उनके जूते के सोल के नीचे छिपाए हुए पाए गए।

कोलकाता अपने दोस्त को मिलने जा रहा था आरोपी
पेशे से कंप्यूटर प्रोग्रामर कामदुम कोलकाता में अपने कुछ दोस्तों से मिलने भारत आए थे। पुलिस ने बताया कि वह बुधवार सुबह मुंबई से कोलकाता के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट ले रहा था। जब हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने उससे अपने बैग में रखे हथियारों को ले जाने के लिए आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के बारे में पूछा, तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसलिए, उसे बाद में सुबह सहार पुलिस को सौंप दिया गया।

बिना लाइसेंस का मिला हथियार
पुलिस ने बिना लाइसेंस या आवश्यक अनुमति के गोला-बारूद (arms and ammunition) ले जाने के लिए शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया है। अपनी पूछताछ और जांच के दौरान, उन्होंने आरोपी द्वारा उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल के साथ-साथ अमेरिकी दूतावास के माध्यम से दी गई सभी जानकारी का सत्यापन किया। मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups