म्हाडा ने 436 मिल मजदूरों को दी घर की चाभी

Thu, Aug 10 , 2023, 08:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मिल मजदूरों की वर्ष 2020 में निकली लॉटरी का तीन साल के लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को उन्हे उनके घरों की चाभियां दी गई। मिल मजदूरों को तीन साल बाद मिले घर की खुशी देखने जैसी थी। मिल मजदूरों को घर दिलाने के लिए भाजपा विधायक  सुनील राणे (Sunil Rane) पिछले दो सालो से मेहनत कर रहे है जिसका फल अब जाकर मिल मजदूरों को मिला ।
म्हाडा (MHADA) के मुंबई हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा वर्ष 2020 में मिल श्रमिकों के लिए निकाले गए सार्वजनिक ड्रा में बॉम्बे डाइंग (Bombay Dyeing) और श्रीनिवास मिल (Srinivas Mill) ले मजदूरों को  संपत्ति और फ्लैटों की स्टांप ड्यूटी का भुगतान करने वाले 436 सफल मिल  मजदूरों को उनके घर की चाभियां दी गईं। इस मजदूरों को चाभिया देते समय भाजपा विधायक सुनील राणे राणे,  कालिदास कोलंबकर और मुंबई बोर्ड के मुख्य अधिकारी श्री.  मिलिंद बोरिकर उपस्थित थे उन्होने बताया कि तीसरे चरण के तहत  यह मजदूरी को उनके घर की चाभियां दी जा रही है। अब  तक 3894 सफल पात्र मिल श्रमिकों/उत्तराधिकारियों में से 856 को फ्लैटों की चाबियां आवंटित की जा चुकी हैं। राणे ने कहा कि मुंबई बोर्ड और श्रम विभाग द्वारा लॉटरी में शेष 3038 मिल श्रमिकों/उत्तराधिकारियों की पात्रता निर्धारित करने का काम तेजी से चल रहा है। इन मिल श्रमिको को अथवा उनके उत्तराधिकारियों की पात्रता का शीघ्र निर्धारण कर दशहरा तक उन्हें फ्लैटों की चाबियाँ देने का प्रयास किया जा रहा है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups