मनपा दिव्यांगों को हर साल देगी 20 हजार पेंशन

Thu, Aug 10 , 2023, 08:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दिनेश सिंह
मुंबई के 80 हजार दिव्यांगो को मिलेगा फायदा
मुंबई।
मनपा प्रशासन मुंबई के दिव्यांगो को 20 हजार पेंशन देने की योजना बनाई है। मनपा के विकास नियोजन विभाग द्वारा दिव्यांगो को पेंशन देने का प्रस्ताव तैयार किया है जिस पर अतिरिक्त आयुक्त और मनपा आयुक्त की मंजूरी मिलना है। मनपा आयुक्त की मंजूरी मिलने के बाद मुंबई में रहने वाले लगभग 80 हजार दिव्यांगो को इसका फायदा मिलेगा।
बता दे कि मुंबई महानगर पालिका देश की सबसे धनी महानगर पालिका है। इसके बावजूद मुंबई में रहने वाले दिव्यांगो को मनपा की ओर से पेंशन आदि का लाभ nhi मिल पाता। मुंबई के पास पास की कई महानगर पालिका दिव्यांगो को 22 हजार पेंशन देने का काम करती है। मुंबई के दिव्यांगों ने भी मनपा प्रशासन से गुहार लगाई थी कि उन्हें भी अन्य महानगर पालिका की तर्ज पर पेंशन दिया जाए। मनपा के नियोजन विभाग की ओर से मुंबई में रहने वाले दिव्यांगों को पेंशन देने की योजना बनाई गई है। मनपा शुरुआत में 20 हजार रुपए पेंशन देने की तैयारी दिखाई है। दिव्यांगो को साल में दो बार 10 10 हजार रुपए के रूप में पेंशन देने की योजना है। मनपा नियोजन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मुंबई में लगभग 80 हजार के करीब दिव्यांग है लेकिन कई दिव्यांगो ने अपना यू डी आई डी नही निकाला है जिससे अभी तक रिकार्ड के अनुसार 56 हजार की संख्या निश्चित है। अधिकारी ने बताया कि ठाणे नवी मुंबई और वसई और विरार में दिव्यांगों को 22 हजार रुपया पेंशन के रूप में दिया जा रहा है। दिव्यांग आयुक्त के अनुसार मुंबई में दिव्यांगो की संख्या 56 हजार निश्चित है। मनपा के विकास नियोजन विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव पर मनपा अतिरिक्त आयुक्त और आयुक्त की मुहर लगाते ही दिव्यांगो को मनपा के मार्फत पेंशन दी जाने लगेगी। दिव्यांगो को मनपा द्वारा चार पहिया का मोटर साइकल सहित कई अन्य प्रकार की सुविधा मनपा द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। मनपा दिव्यांगो के लिए स्टॉल आदि भी उपलब्ध कराती है इसके अलावा फेरीवालों के लाइसेंस में भी दिव्यांगो के लिए विशेष आरक्षण देकर उन्हें सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups