घर छोड़कर गई नाबालिग के साथ अत्याचार

Thu, Aug 10 , 2023, 07:52 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पुलिस ने किया ठाणे से बरामद, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
आशीष सिंह
मुंबई :
मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार (rape) करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार (arrested the accused) किया है। पहले आरोपी ने दोस्ती का नाटक किया, इसके बाद उसे अपने दोस्त के यहां रात बिताने के लिए कहा। पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों को ठाणे और अंबरनाथ से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी दत्ता नालावडे (Dutta Nalawade) ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेजा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को आरोपी की जानकारी मिलने के बाद आरोपी और नाबालिग को ठाणे स्टेशन से पकड़ लिया गया। नाबालिग को पुलिस ने सुखरूप तरीके से आरोपियों के चंगुल से छुड़वा लिया है। नाबालिग ने अपने घर में हुए मां के साथ झगड़े को लेकर घर से बाथरूम के लिए निकली। लेकिन वह वापस घर लौटी ही नहीं। जिसके बाद काफी समय तक घरवालों ने इंतजार किया और पांच अगस्त को जाकर परिवारवालों ने साकीनाका पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी के माध्यम से उसके जाने की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अलग अलग तकनीकी जांच कर पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है। 

घर में काम करने को लेकर हुई मां से कहासुनी
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपन अपने घर पर थी तब घर में काम करने को लेकर मां के साथ उसकी कहा सुनी हुई। इससे वह नाराज हो गई और थोड़े समय तक घर से बाहर रही। इसके बाद उसने अपनी मां को कहा कि वह बाथरूम जाकर आ रही है लेकिन वहां से वह लौटी ही नहीं। परिवारवालों को लगा कि वह कहीं दोस्त के यहां होगी लेकिन जब पूरी रात वह नहीं लौटी तब परिवारवाले मामले में एफआईआर दर्ज करवाने पुलिस थाने में गए। जहां अपहरण की धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया।

ठाणे स्टेशन पर मिले युवक ने बनाई पहचान
घर से निकलने के बाद नाबालिग ट्रेन से ठाणे स्टेशन पहुंची और वहीं पर बैठी रही। तभी एक अनजान युवक जिसने अपना नाम गणेश सिद्धि बताया, वह उससे मिला। जिसने पहले उससे अच्छे से बात की और फिर अपने साथ अंबरनाथ ले गया। वहां उसने अपने दोस्त जितेश रामेश्वर मोहल से मिलवाया और उसीके साथ रात में रहने के लिए कहा। नाबालिग को उसपर भरोसा हो गया घ इसलिए वह उसके साथ चली गई। लेकिन आरोपी ने नाबालिग के साथ पहले तो छेड़खानी (flirting) की इसके बाद जबरन शारीरिक संबंध भी बनाये।

आरोपी ने की पुलिस से संपर्क करने की कोशिश
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बार बार पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर लड़की के मिलने की जानकारी देता था और आधी बात करके ही फोन रखा देता था। कई बार फोन आने के बाद पुलिस ने उसका लोकेशन प्राप्त किया। तब पता चला कि वह वह अंबरनाथ में है। इस बीच आरोपी का लोकेशन पुलिस को ठाणे मिला। जहां पहुंचकर पुलिस ने नाबालिग को छुड़ा लिया और एक आरोपी को पकड़ लिया। जिससे जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले की अधिक जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को काउंसिलिंग के लिए भेज दिया है। मामले में आईपीसी की धारा को बढ़ाकर उसमें 376, 506 के साथ पोक्सो की धारा 4,8,12,17 जोड़ दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups