मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के एनडीए सांसदों का मार्गदर्शन करते हुए राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को लेकर एक बयान दिया था। पीएम ने कहा था कि कांग्रेस के परिवारवाद के कारण शरद पवार (Sharad Pawar) को प्रधानमंत्री बनने का अवसर नहीं मिला। इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह आरोप हास्यपद है। कांग्रेस पार्टी में हमेशा से सभी को मौका दिया जाता है। शरद पवार को कांग्रेस ने विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता, रक्षा मंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री जैसे विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी थी। नरेंद्र मोदी ने पहले शरद पवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया और बाद में उनकी पार्टी को तोड़ने का पाप किया है।
पटोले ने कहा कि भाजपा ने हमेशा शरद पवार पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का काम किया है। मोदी ने एनसीपी पार्टी को तोड़कर शरद पवार की राजनीति को खत्म करने की कोशिश की और आज वे घड़ियाली आंसू बहाकर यह दिखा रहे हैं कि उन्हें शरद पवार की काफी चिंता है। कांग्रेस पार्टी में विभिन्न जातियों और धर्मों के लोगों को संगठन और सत्ता में महत्वपूर्ण पद दिए जाते हैं। देश की पहली महिला राष्ट्रपति के साथ-साथ पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष भी कांग्रेस पार्टी ने ही दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनने का मौका आने पर भी सर्वोच्च पद छोड़ दिया और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी दी। कांग्रेस ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री पद पर दलित, वंचित और मुस्लिम समुदाय के लोगों को मौका दिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि शरद पवार उनके राजनीतिक गुरु हैं, वहीं दूसरी ओर वे पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रवादी भ्रष्ट पार्टी कहकर बदनाम करते हैं और 70 हजार करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। पटोले ने कहा कि पहले मोदी शरद पवार की पार्टी को तोड़ते हैं और फिर दिखाने के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 09 , 2023, 07:38 AM