पद्म पुरस्कारों की सिफारिश के लिए समिति गठित

Sun, Aug 06 , 2023, 08:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मंत्री सुधीर मुनगंटीवार समिति के अध्यक्ष
मुंबई।
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कार (Padma Awards) देने के लिए केंद्र सरकार ने नामों की सिफारिश करने का निर्देश दिया है। ये पुरस्कार 26 जनवरी 2024 को प्रदान किए जाएंगे। सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश करने के लिए एक समिति का गठन (committee formed) किया है। सांस्कृतिक कार्य विभाग के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, लोक निर्माण मंत्री (सार्वजनिक उपक्रम) दादा जी भुसे, कृषि मंत्री धनजंय मुंडे, उद्योग मंत्री उदय सामंत को समिति का सदस्य बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (राज शिष्टाचार) के अपर मुख्य सचिव और राज शिष्टाचार अधिकारी को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह समिति राज्य सरकार को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रस्तावों की छानबीन करते हुए केंद्र सरकार के पास योग्य उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश करेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups