बेस्ट की लगातार चौथे हड़ताल से यात्री परेशान

Sat, Aug 05 , 2023, 07:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बेस्ट महाव्यवस्थापक के साथ कंपनी मालिको की हुई बैठक तत्काल हड़ताल खत्म कराने का निर्देश
बेस्ट ने अपने ड्राइवर उतारकर चलाई भाड़े की लगभग 400 बस
मुंबई।
बेस्ट ( best) के भाड़े पर ली गई बसों के कर्मचारियों की पिछले तीन दिनों से चली आ रही हड़ताल (strike) शनिवार को भी जारी रही।बेस्ट के कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से यात्रियों का बुरा हाल हो रहा है। बस स्टॉप पर घंटों इंतजार के बाद भी बस मिलना मुश्किल हो रहा है।शनिवार की शाम को बेस्ट महाव्यवस्थापक विजय सिंघल (Vijay Singhal) के साथ भाड़े पर ली गई बसों की कंपनियों के मालिको के साथ बैठक हुई बैठक में महाव्यवस्थापक ने कंपनी मालिको से तत्काल हड़ताल खत्म कराने का निर्देश दिया। बेस्ट प्रशासन  की ओर से बसों  की हड़ताल से यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए बेस्ट उपक्रम के 800 ड्राइवर को जो दूसरे विभाग में काम करने चले गए थे उन्हें वापस बस चलाने के लिए बुला लिया गया जैसे शनिवार को डिपो में खड़ी 400 से अधिक बस सड़क पर उतर सकी।
बता दे कि  बेस्ट प्रशासन ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए बेस्ट ने 1671 बस भाड़े पर ली है। भाड़े पर ली गई बसों के कर्मचारियों को वेतन बढ़ोत्तरी से लेकर अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल कर दी है।भाड़े के कर्मचारियों की शनिवार को लगातार चौथे दिन तक हड़ताल पर बने रहे।शनिवार को बेस्ट प्रशासन द्वारा भाड़े पर ली गई 1077 बस डिपो से नही निकली। जिसका असर मुंबई के 18 डिपो पर पड़ा।

बेस्ट प्रशासन ने हड़ताल तोड़ने अपने ड्राइवरों से चलवाई भाड़े की बस
बेस्ट प्रशासन ने शनिवार को अपने ड्राइवरों से लगभग 400 से अधिक बस चलवाई। शुक्रवार के कुल 1375 डिपो में ड्राइवर बिना  खड़ी थी लेकिन शनिवार को सुबह इसकी संख्या घटकर 1077 रह गई । बेस्ट प्रशासन ने भाड़े पर ली गई बसों के बाद अतिरिक्त हुए अपने  ड्राइवर को  दूसरे काम में लगा दिया था। भाड़े के ड्राइवर द्वारा हड़ताल पर चले जाने से बेस्ट प्रशासन ने अपने 800 ड्राईवर को वापस बुला लिया है।शनिवार को 487 ड्राइवर बस चलाने के लिए आ गए थे।जिससे भाड़े की लगभग 400 बस सड़क पर निकली ।जिससे हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर भी इसका असर पड़ा।

एस टी की 1 हजार बस यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क पर
एस टी ने मुंबई में चल रही बेस्ट कर्मियों की हड़ताल से यात्रियों की हो रही परेशानी को दूर करने 1500 बस बेस्ट को दी है।शनिवार को लगभग 1 हजार बस बेस्ट के यात्रियों को सुविधा देने के लिए सड़क पर उतर आई।शनिवार को छुट्टी होने के कारण सड़को पर यात्रियों की भीड़ कम रही।बेस्ट प्रशासन ने जानकारी दी कि बेस्ट कर्मचारियों की सोमवार को भी हड़ताल रही तो बेस्ट की 1500 बस सड़क पर उतर जाएगी।

फोटो ः संतोष परब

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups