मुंबईकर पानी के लिए हो रहे परेशान कटौती का कई इलाको में असर
मुंबई। मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाले सात तालाबों में 80 प्रतिशत पानी जमा (80 percent water deposits) हो चुका है। इसके बावजूद मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती जारी है। पानी कटौती का असर ऊंचाई वाले इलाको में 50 प्रतिशत होने का आरोप लगा रहे है। लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। मनपा प्रशासन फिर भी पानी कटौती पीछे लेने का नाम नहीं ले रही है। पानी कटौती कब रद्द होगी इस संबंध में जब मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। मनपा अधिकारी इसके पहले कह रहे थे कि तालाबों में 75 प्रतिशत पानी जमा हो जाने पर कटौती रद्द करने पर विचार किया जाएगा।
मुंबई में करीब दो सप्ताह देरी से 24 जून से बारिश शुरू हुई। मनपा ने 1 जुलाई से मुंबई में 10% पानी की कटौती शुरू कर दी। उस समय तालाबों में मात्र 6 प्रतिशत पानी शेष रह गया था। लगातार अच्छी बारिश होने से तालाबों में जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई। मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाले 7 तालाबों में 4 ओहर फ्लो हो गए एक 97 प्रतिशत भर गया है। इसके बावजूद मुंबईकर को पानी कटौती का सामना कर रहे हैं। मनपा के पूर्व विपक्ष नेता रवि राजा ने कहा कि जब तालाब में 80 प्रतिशत से अधिक पानी जमा हो गया है फिर पानी कटौती क्यों नहीं रद्द की जा रही है। मनपा आयुक्त पानी कटौती रद्द करने के लिए न जाने किसके आदेश का इंतजार कर रहे हैं उन्हें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का आदेश आ जाए अभी कटौती रद्द हो जाएगी। ।
चार तालाब हुए लबालब पांचवा भी भरने की कगार पर
मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली सात तालाबों मोडक सागर, अपर वैतरणा, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी में 1157919 एम एल डी पानी जमा हो चुका है। इसमें तुलसी, विहार, तानसा ,मोडक, ओहर फ्लो हो चुके है। मध्य वैतरणा भी 97 प्रतिशत भर चुका है। दो तालाबों से मुंबई को सबसे ज्यादा पानी आपूर्ति होती है जिसमे भातसा तालाब में 522032 एम एल डी पानी जमा हो गया है जो उसकी कुल क्षमता का 73 प्रतिशत है। वही अपर वैतरणा में 140240 एम एल डी यानी करीब 62 प्रतिशत पानी जमा हुआ है ।
5 अगस्त तक तालाबों में जमा कुल पानी
वर्ष 2023 -1157919 एमएलडी- 80 प्रतिशत
वर्ष 2022- 1299421 - एमएलडी-89.78 प्रतिशत
वर्ष 2021- 1149971 एमएलडी- 79.45 प्रतिशत
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 05 , 2023, 06:56 AM