31 अगस्त, 1 सितंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता
मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) के विरोध में जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस सहित देश के महत्वपूर्ण विरोधी दलों की तरफ से स्थापित इंडिया की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित होगी। इस बैठक की तैयारियों के लिए महाविकास आघाड़ी के तीनों दलों में से हर के ५ नेताओं का समूह तैयार किए गए हैं। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के नेतृत्व में यह गुट काम करेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई में इंडिया की बैठक को सफल बनाने के लिए तीनों दल जोर-शोर से काम करेंगे।
शनिवार को वर्ली के नेहरू सेंटर में महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के नेताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना पक्ष प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधानमंडल में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, पूर्व मंत्री अनिल देशमुख, सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना नेता सुभाष देसाई, सांसद संजय राऊत, अनिल देसाई उपस्थित थे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नाना पटोले ने कहा कि मुंबई में होने वाली इंडिया की यह तीसरी बैठक होगी। इंडिया की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत इंडिया अलायंस के घटक दलों के प्रमुख, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता मौजूद रहेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार को जानकारी दी जाएगी। सरकारी व्यवस्था को लेकर विपक्षी नेता सरकार से बातचीत करेंगे। देश में पिछले 9 साल से चल रही व्यवस्था के खिलाफ इंडिया आघाड़ी का गठन किया गया है। पटना और बेंगलुरु में बैठक सफल होने के बाद महाविकास आघाड़ी मुंबई में बैठक को सफल बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी मामले में शुक्रवार को जो फैसला सुनाया है, उससे कांग्रेस सहित देश भर में खुशी का वातावरण है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 05 , 2023, 06:46 AM