उम्र छिपाकर नौकरी करने विदेश जा रहा शख्स गिरफ्तार

Thu, Aug 03 , 2023, 08:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जन्म तारीख और चेहरा द्वख पहचाना पासपोर्ट
मुंबई :
ज्यादा उम्र की वजह से नौकरी के लिए विदेश में जाने का मौका न मिलने के कारण एक व्यक्ति ने फर्जी पासपोर्ट (fake passport) बनाकर अपना जन्म तारीख ही बदलवा दिया। मामले में सहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने और पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार (Arrested) किए गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद आकिब मोहम्मद अख्तर हुसैन (49) है। जानकारी के मुताबिक विदेशों में नौकरी करने के लिए 50 साल से अधिक उम्र वालों को नहीं जाने दिया जाता है। इसीलिए आरोपी ने एक नया पासपोर्ट बनवा कर उसमें अपनी जन्म तारीख बदलवाली थी। जिससे उसकी उम्र कम हो जाए और आसानी से वह विदेश में नौकरी कर सके। लेकिन जैसे ही अधिकारियों के समक्ष उसने अपना पासपोर्ट और वीजा रखा, एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने उसे उसके उम्र से पकड़ लिया। उससे पूछताछ की तब पता चला कि उसने विदेश में नौकरी पाने के लिए उम्र में हेरफेर कर दूसरा पासपोर्ट बनवाया था। जिस पर उसने कांगो जाने का वीजा प्राप्त किया था।

आधार कार्ड के जन्म तारीख से बनवाया पासपोर्ट
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अपना जन्म तारीख बदलवाने के लिए आधार कार्ड (Aadhar card) पर लिखे गए जन्म तारीख में हेरफेर की और फिर उसे बिहार में पासपोर्ट कार्यालय के समक्ष पेश किया। जिसके आधार पर उसने एक फर्जी पासपोर्ट बनवाया, जिसमें गलत जन्म तारीख लिखी हुई थी। उसी पासपोर्ट के आधार पर वह विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। लेकिन इससे पहले की वह विदेश पहुंचता, भारत में ही उसे सचेत अधिकारियों ने पकड़ लिया।

पहले असली पासपोर्ट पर गया था विदेश
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद आकिब हुसैन, इससे पहले 2009 में अपना असली पासपोर्ट बनवाया था। जिससे वह कांगो में नौकरी करने गया था। 2019 में उसने अपने पासपोर्ट को रिन्यू करवाया। लेकिन अब उसे एक बार फिर विदेश में नौकरी करने जाना था। उसकी उम्र 49 वर्ष हो गई थी 50 से अधिक उम्र वालों को विदेश में नौकरी करने नहीं दिया जाता है। इसीलिए आरोपी ने बिहार में आधार कार्ड में अपने जन्म तारीख में हेरफेर कर बिहार से नया पासपोर्ट बनवाया था। जिसका खुलासा जांच में हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच सहार पुलिस द्वारा की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups