मनपा की नई तारीख सामने आई
मुंबई। लोअर परेल ब्रिज (Lower Parel Bridge) जो कि डिलाइल रोड ब्रिज (DeLille Road Bridge) के नाम से जाना जाता है अब वह गणपति बप्पा के आगमन शुरू हो जाने की संभावना मनपा के ब्रिज विभाग के अधिकारियों ने वयक्त की है। मनपा ने इसके पहले यह ब्रिज 15 जुलाई या 31 जुलाई तक खोलने की योजना बनाई थी।लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं होने से मनपा ने नई तारीख 19 सितंबर गणपति बप्पा के आगमन के पूर्व ब्रिज शुरू हो
जाने की जानकारी दी है। मनपा (BMC) के ब्रिज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमारी योजना जुलाई में ब्रिज को खोलने की थी। लेकिन भारी बारिश के कारण काम पूरा होने में 20 दिन की देरी हो गई। ब्रिज के निर्माण में लगने वाली सामग्री समय पर नहीं पहुंच पाई। भारी बारिश के कारण सड़कें डूबी थीं, इसलिए भारी वाहनों से सामग्री ब्रिज निर्माण स्थल पर नहीं पहुंच पा रही थी। कर्मचारियों का भी संकट था इसलिए ब्रिज अगस्त के आख़िरी या सितंबर में पहले सप्ताह तक आवागमन के लिए खुलने की उम्मीद है। ब्रिज का लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो जाने की जानकारी अधिकारी ने दी।
दूसरा हिस्सा खुलने पर प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों को होगा फायदा :
प्रभादेवी ब्रिज (Prabhadevi Bridge) का कम होगा भर करीब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद लोअर परेल ब्रिज का पहला हिस्सा 3 जून 2023 खुला था। हालांकि इसके खुलने से यात्रियों को कोई नहीं मिल रहा है। ब्रिज का दूसरा हिस्सा खुलने के बाद करी रोड, चिंचपोकली, लालबाग , भायखला व एन एम जोशी मार्ग पर रहने वालों को फायदा होगा। ब्रिज के खुलने से डॉ. भीमराव आंबेडकर रोड, करी रोड पूर्व और भायखला से चपोकली होते हुए बड़ी संख्या में वाहन इस ब्रिज का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह ब्रिज दादर के साथ लोअर परेल से पश्चिम उपनगर और पूर्वी उपनगर तक आवागमन में काफी मददगार साबित होगा।इतना ही नहीं प्रभादेवी ब्रिज पर होने वाली ट्रैफिक समस्या दूर होगी। मनपा अधिकारी ने बताया कि ब्रिज का ज्यादातर काम हो गया है , लेकिन अप्रोच रोड सहित कुछ और काम बाकी है। उसके बाद लाइटिंग, पानी की जाली, फर्निशिंग व अन्य कार्यों में 15 दिन लग सकता है। ब्रिज का दूसरा हिस्सा जब आवागमन के लिए खुलेगा उसके बाद इस ब्रिज से प्रतिदिन हजारों वहां चालकों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस ब्रिज के पुनर्निर्माण में सबसे बड़ी चुनौतियों पश्चिम रेलवे की पटरियों पर 90 मीटर लंबे और 1100 टन वजनी दो गर्डर खड़े करना था। उसके बाद अक्टूबर 2022 में दक्षिणी भाग को गिराने के लिए मनपा को सौंप दिया गया था। पश्चिम रेलवे ने 22 जून 2022 को यहां पहला स्टील गर्डर और 24 सितंबर को दूसरा गर्डर लॉन्च किया गया था। रेलवे लाइन पर पहले के प्लेट गर्डरों की जगह दो नए ओपन वेब गर्डर लगाए गए हैं। पुल की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे लाइन को पार करने के लिए पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए खुले वेब गर्डर के बाहरी तरफ एक फुटपाथ का निर्माण किया गया है। इस फुटपाथ को चार ढ़ियों व दो एस्केलेटर से जोड़ेगी। एनएम जोशी मार्ग (NM Joshi Marg) पर दो और गणपत राव कदम मार्ग पर एक सड़क को मिलाकर कुल 600 मीटर लंबी 3 सड़क का निर्माण मनपा कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 03 , 2023, 07:44 AM