बेस्ट कर्मचारियों का बढ़ा दायरा पूरे मुंबई  के बस डिपो पर कर्मचारी  हड़ताल पर

Thu, Aug 03 , 2023, 07:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बस डिपो से नही निकली 1 हजार से अधिक बस
यात्रियों का बुरा हाल । 
अधिवेशन में भी गूंजा मामला
मुंबई।
बेस्ट ( best) उपक्रम की भाड़े पर ली गई बसों के कर्मचारियों द्वारा लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल (strike) पर बने रहने से यात्रियों का बुरा हाल हुआ। बेस्ट की लगभग एक हजार से अधिक बस सड़क पर नही उतरी जिससे यात्रियों का बुरा हाल हुआ। गुरुवार को भी बस कर्मचारियों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं होने से हड़ताल और लंबा खींचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल का मामला अधिवेशन  में भी उठा।भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा ने यात्रियों का हो रहे बुरा हाल हो रहा है। कर्मचारियों द्वारा वेतन बढ़ोत्तरी सहित कई अन्य प्रकार की मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि बेस्ट के लगभग 1 हजार से अधिक कर्मचारी वेतन बढ़ोत्तरी (salary increase) से लेकर कई अन्य प्रकार की मांग को लेकर हड़ताल पर गए है। बेस्ट की लगातार दूसरे दिन हड़ताल से यात्रियों का बुरा हाल हो रहा है ।बेस्ट प्रशासन कर्मचारियों की बुधवार से शुरू हुई हड़ताल गुरुवार को और विकराल रूप धारण कर लिया।बुधवार को जहा मात्र 500 से कम कर्मचारी हड़ताल पर थे इसकी संख्या दोगुनी हो गई।गुरुवार को एक हजार से अधिक बस सड़क बाहर नहीं निकली बेस्ट के लगभग 1500 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है।जिससे बेस्ट की भाड़े पर ली गई कोई भी बस सड़क पर नहीं उतरी।बेस्ट प्रशासन निजी कंपनियों पर सिर्फ कार्रवाई करने और दंड लगाने की बात कह कर शांत बैठ जा रही है जबकि यात्रियों का बुरा हाल हो रहा है।
अधिवेशन में गूंजा मामला। बेस्ट कर्मचारी अपने 18 हजार को 25 हजार किए जाने और बेस्ट की अन्य सहूलियत उन्हे भी मिले इस तरह की मांग को लेकर हड़ताल पर गए है। देर शाम तक बेस्ट कर्मचरियो की हड़ताल पर कोई निर्णय नहीं  हो सका था।  बेस्ट प्रशासन ने जानकारी दी कि बेस्ट उपक्रम में कुल 1671  बस भाड़े पर ली गई है जिसमे से गुरुवार को 1009 बस के कर्मचारी हड़ताल पर थे जबकि 662 ही बस गुरुवार को हड़ताल पर शामिल नहीं होते हुए सड़क पर उतरी। 

बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल का मामला अधिवेशन में भी गूंजा
विधानसभा में भाजपा नेता मिहिर कोटेचा ने राज्य सरकार से गुहार लगाई कि बेस्ट कर्मचारियों के हड़ताल (strike) पर चले जानें से यात्रियों का बुरा हाल हो रहा है।उन्होंने बेस्ट महाव्यवस्थापक से भाड़े पर ली गई बसों के मालिको से बात कर कर्मचारियों की मांग पर ठोस निर्णय लेने की मांग रखी।यात्रियों की हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए आगे हड़ताल कर्मचारी न करे इसका कंपनी मालिक से आश्वासन लेने की बात कही। विधानपरिषद में उद्धव शिवसेना के नेता सचिन अहीर ने मामला उठाते हुए यात्रियों का बुरा हाल होने पर बेस्ट के महाव्यवस्थापक का ढीला रवैया का आरोप लगाया और निजी कम्पनी के मालिक से बात कर हड़ताल को खत्म करने की मांग रखी ।


किरण पवासकर ने हड़ताली कर्मचारियों से की बात
शिवसेना शिंदे गुट के नेता किरण पावसकर आजाद मैदान पर आकर  आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात की । उन्होंने कर्मचारियों की मांग मुख्यमंत्री से चर्चा करने और निजी कंपनी के मालिको से चर्चा कर हड़ताल को खत्म कराने का आश्वासन दिया।उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) भी हड़ताली कर्मचारियों से मिलकर उनकी मांगों पर निजी कंपनी से तत्काल निर्णय लेने का बात कहकर हड़ताल को खत्म कराने का आश्वासन दिया 


ओला ऊबर रिक्शा टैक्सी की चांदी
बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से टैक्सी रिक्शा और ओला ऊबर चालको की बन आई थी।यात्रियों से दुगुना तिगुना किराया वसूल कर उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया गया।यात्रियों को अपनी नौकरी बचाने से लेकर अपने काम को पूरा करने के लिए अपने गंतव्य पर पहुंचना जरूरी था जिसका ड्राइवर ने भरपूर फायदा उठाया।

मरीजों को भी नही बक्सा
के ई एम सायन नायर जेजे सहित अन्य अस्पतालो के बाहर मरीजों का भी बुरा हाल हुआ ।मरीजों को ले जाने के लिए ड्राइवर तैयार नहीं हो रहे थे ।तैयार हुए भी तो मजबूरी का फायदा उठाकर दोगुना और तीन गुना किराया की मांग की

इन बस डिपो से नही निकली इतनी बस
वर्ली 53
प्रतिक्षा नगर 76
अनिक 82
धारावी 72
देवनार 61
शिवाजी नगर 79
घाटकोपर 82
मुलुंड 91
मजास 97
सांताक्रुज 85
गोराई 70
मागाठाने 59

भाड़े पर ली गई बसों की संख्या कंपनी   बस संख्या
मातेश्वरी 422
डागा ग्रुप 580
टाटा कंपनी 355
ओलेक्टरॉ 59
हंसा 280
स्विच मोबिलिटी 12 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups