मुंबई : अंधेरी पुलिस ने एक स्कूल प्रशासन (school administration) और कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ मानव जीवन को खतरे से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता अपने बेटे के साथ लिटिल फ्लावर स्कूल के फुटपाथ से जा रहे थे। तभी अचानक बेटे के सिर पर एक पत्थर गिरा। जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। बेटे को बगल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। जिसके बाद वे हॉली स्पिरिट अस्पताल गए। जहां बच्चे के सिर में टाके लगे और फिर वे अंधेरी पुलिस थाने में आये और मामले में एफआईआर दर्ज करवाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता महाराष्ट्र कामगार मंडल में अधिकारी है। शाम करीब पांच से साढ़े पांच के लगभग वे अपने बेटे अथर्व के साथ लिटिल फ्लावर स्कूल से लगी हुई सड़क से जा रहे थे। स्कूल में कुछ काम चल रहा है, यहां से जाते वक्त अथर्व के सिर पर एक पत्थर गिर गया। जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। पहले बच्चे को पास के नर्सिंग होम में ले जाया गया। उसके बाद उसे होली स्पिरिट हॉस्पिटल महाकाली में ले जाया गया। जहां उसका इलाज करवाया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चे के सिर में चोट लगने की वजह से डॉक्टरों ने राम करने की सलाह दी थी। इस वजह से वे घर चले गए और दूसरे दिन पुलिस थाने आकर स्कूल प्रशासन और कॉन्ट्रेक्टर (contractor) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। मामले की अधिक जांच अंधेरी पुलिस द्वारा की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 03 , 2023, 06:52 AM