मुंबई। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि घाटकोपर (Ghatkopar) के चिराग नगर में लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे का स्मारक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने यह फैसला लिया था। उस वक्त अण्णा भाऊ साठे के घर के आसपास की झोपड़पट्टी को स्थानांतरित करते हुए 200 लोगों को म्हाडा के अपार्टमेट में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए 170 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया था। यह निधि खर्च करने के लिए सामाजिक कल्याण विभाग ने मंजूरी भी दी थी, लेकिन सरकार बदलने के लिए स्मारक का नया प्रारूप तैयार किया गया और स्मारक को मूल स्थान से हटाकर बाजू की जगह में बनाने का प्रस्ताव किया गया। पास की जगह नौसेना की होने की वजह से निर्माण कार्य में बाधा आ सकती है। ड्राफ्ट में होने वाली गलती को सुधारा जाएगा और नया ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। जिस चिराग नगर में अण्णा भाऊ साठे रहते थे, उसी जगह को संरक्षित करते हुए स्मारक बनाया जाएगा। इसके पहले घाटकोपर के भाजपा विधायक राम कदम ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अण्णा भाऊ साठे (Anna Bhau Sathe) का जन्म सांगली जिले में हुआ, लेकिन वे घाटकोपर के चिराग नगर में रहते थे। वहां स्मारक बनाने के लिए मातंग समाज लंबे समय से मांग कर रहा था। 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस योजना को आगे बढ़ाया, लेकिन महाविकास आघाड़ी सरकार ने स्मारक की जगह की बदल ली। जिस जगह पर स्मारक बनाने का प्रस्ताव किया गया है, वहां अनुमति नहीं मिल सकती। सरकार ने अनुरोध है कि अण्णा भाऊ का जहां घर है, वहां स्मारक बनाया जाए और आसपास के लोगों का घाटकोपर में ही पुर्नवास किया जाए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 02 , 2023, 06:47 AM