बेस्ट खुद की खरीदेगी बस
मुंबई। बेस्ट महाव्यवस्थापक विजय सिंघल (Vijay Singhal) ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) को पत्र लिखकर बेस्ट को बस खरीदने के लिए निधि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी । मनपा आयुक्त ने बेस्ट को बस खरीदने के लिए 3419 करोड़ (3419 crore) की निधि उपलब्ध कराई है जिससे आने वाले दिनों में बेस्ट बेड़े में अब खुद की बस शामिल होंगी।
बता दे कि पिछले कुछ सालों से बेस्ट भाड़े पर बस लेकर यात्रियों को सुविधा उपलब्ध करा रही है।बेस्ट बेड़े में एक समय कुल 4300 बस थी। अब बेस्ट के पास खुद की मात्र 1500 बस ही शेष रह गई है।पिछले दिनो भाड़े पर बस की संख्या बढ़ाए जाने पर बेस्ट बसों में यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।एक समय बेस्ट में रोजाना 20 लाख से भी कम यात्री सफर करते थे लेकिन। भाड़े पर बस लिए जाने के बाद बस की संख्या बढ़ने पर बेस्ट बसों में रोजाना 32 लाख से अधिक यात्री रोजाना सफर करने लगे है।बेस्ट कामगार सेना के अध्यक्ष सुहास सामंत ने बेस्ट प्रशासन से खुद की बस खरीदने की गुहार लगाई थी।सुहास सामंत ने उपमुख्य मंत्री अजीत दादा पवार (Ajit Dada Pawar) को पत्र लिखकर मनपा से बस खरीदने के लिए निधि उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश देने की गुहार लगाई थी। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने पिछले दिनो राज्य सरकार के निर्देश पर बेस्ट को 3419 करोड़ रुपया बस खरीदने के लिए उपलब्ध कराया है। मुंबई की जनता को सुखद और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बेस्ट उपक्रम को निधि उपलब्ध कराई है। बेस्ट प्रशासन को मनपा द्वारा निधि दिए जाने से बेस्ट में अब खुद की बसों की संख्या बढ़ेगी जिससे मुंबई के यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मिलेगी।
दुर्घटना का बढ़ा प्रमाण
पिछले एक महीने में बेस्ट की भाड़े की बसों से दुर्घटना होने का प्रमाण बढ़ा है । पिछले एक माह में तीन से अधिक घटनाएं हुई जिसमे भाड़े पर ली गई बसों के ड्राइवर से बस दुघटना हो कर लोगो की जान गई है।पिछले दो साल।पूर्व तक बेस्ट की बसों से दुर्घटना होने। का प्रमाण बहोत ही कम था लेकिन पिछले दो सालो से बेस्ट की बसों से दुर्घटना होने के प्रमाण में तीन गुना बढ़ोत्तरी हुई है ।बेस्ट इसी के चलते अब खुद की बस खरीद कर यात्रियों को सुविधा देने का निर्णय लिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 31 , 2023, 07:24 AM