आशीष सिंह
मुंबई। मुंबई पुलिस में कार्यरत एक इंस्पेक्टर ने बच्चे को उनके माता पिता से मिलवाया है। पुलिस ने न सिर्फ बच्चों के माता पिता को खोजा है, बल्कि उसे मिलाने के लिए पुलिस ने पैसे भी इकट्ठा (collect money) कर उसके परिवार को मुंबई आने के लिए कहा। पुलिस विभाग ने न केवल परिवार का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया, बल्कि उनके गृहनगर मुंद्रा तक उनकी ट्रेन यात्रा के लिए धन भी जुटाया। 25 जुलाई को लगभग 2 बजे, पुलिस इंस्पेक्टर वाहिद पठान अंधेरी रेलवे स्टेशन (Andheri Railway Station) पर गश्त ड्यूटी पर थे, जब उन्होंने एक कमजोर दिखने वाले लड़के को देखा, जो खाने की तलाश में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। पूछताछ करने पर लड़के ने बताया कि उसका कोई परिवार नहीं है और वह सड़कों पर रहता है। उसकी बोली से यह स्पष्ट था कि लड़का महाराष्ट्र का नहीं था, इसलिए पुलिस टीम ने उसे पुलिस स्टेशन ले जाने का फैसला किया।
खाने की तलाश में था बच्चा
डीएन नगर डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त शशिकांत माने (shashikant mane) के मुताबिक लड़के के साथ किसी भी अप्रिय घटना न घटे इसका हमें ध्यान रखना था। इसलिए हम उसे पुलिस थाने में लेकर आये। स्टेशन पर पहले उन्हें खाना खिलाया गया और महिला अधिकारी उससे बातचीत करने लगी। हालांकि उसने 21 जुलाई को घर से भागकर आने की बात कबूल की थी,लेकिन वह अपना पता नहीं बता पा रहा था। उन्होंने बताया कि बाद में बच्चे को वडोदरा में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों के पता याद आया। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए,डीएन नगर पुलिस ने वडोदरा के गोत्री इलाके में स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया।
वीडियो कॉल से पहचाना बुआ का घर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जब बच्चे ने वीडियो कॉल में अपनी बुआ का घर दिखाया। गोत्री के स्थानीय पुलिस अधिकारी ने वहां से वीडियो कॉल के माध्यम से पूरे इलाके को दिखाया, तभी लड़के ने उन्हें अपने पिता की बहन के घर की ओर निर्देशित किया था। वहां की स्थानीय पुलिस ने रिश्तेदारों से बात किया तब उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास लड़के के माता-पिता की कोई संपर्क जानकारी नहीं है। हालांकि बुआ के परिवारवालों ने कहा कि वे गांधीधाम में रहते हैं और वे सुबह फोन नंबर देकर मदद कर सकते हैं।
वीडियो कॉल पर दी गई बच्चे के स्वस्थ होने की जानकारी
पुलिस को जैसे ही उस इलाके का पता चला जहां लड़के का परिवार रहता था, उन्होंने वहां के स्थानीय मुंद्रा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। तब पुलिस को पता चला कि परिवार हर जगह बच्चे की तलाश कर रहा था, लेकिन उसके लापता होने की रिपोर्ट करने के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया था। इसके बाद वीडियो कॉल कर परिवारवालों को बच्चे के स्वस्थ होने की जानकारी दी गई।
पढ़ाई नहीं करने की वजह से घर से भागा
माता-पिता ने पुलिस को बताया कि लड़के का घर से भागने का यह पहला प्रयास नहीं था। उसे पढ़ाई करना पसंद नहीं है। उसने कई बार कहा है कि वह स्कूल छोड़ना चाहता है। लेकिन इसके बावजूद परिवारवाले उसपर पढ़ाई के लिए जोर डाल रहे तहस। फिर वह परिवार का साथ छोड़कर निकल गया और मुंबई पहुंचकर जीवन तलाशने लगा था।
माता पिता के आने के लिए पुलिस ने इकट्ठा किया धन
बच्चे को लेने के लिए माता-पिता को डीएन नगर पुलिस स्टेशन (DN Nagar Police Station) आने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने पैसे की कमी के कारण ऐसा करने में असमर्थता व्यक्त की। थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे वरिष्ठों ने हमें महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों को अतिरिक्त संवेदनशीलता के साथ संभालने का निर्देश दिया है, उसी हिसाब से हमने उनसे कहा कि हम पैसे इकट्ठा करने में उनकी मदद करेंगे। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय एनजीओ से मदद मांगनी शुरू की और कुछ ही घंटों में यात्रा के लिए पर्याप्त पैसा जुटा लिया। यहां आने के बाद जब बच्चे को लेकर जाने के पैसे उनके पास नहीं थे तब पुलिस अधिकारियों ने ही तीनों का टिकट निकालकर उनके गांव में पहुंचाया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 30 , 2023, 08:56 AM