विरार। अपराधी कितना भी लुका छुपी खेले। लेकिन पुलिस उनके गिरेबान तक पहुंच ही जाती है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है। दरअसल,विरार आरपीएफ (RPF) सुरक्षा 'एस्कोर्टिंग' पार्टी ने चलती ट्रेन में एक शातिर चोर (Thief) को धर दबोचा है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए ब्रांदा टर्मिनस (Branda Terminus) के हवाले कर दिया है। बातदे कि, ट्रेनों व यात्रियों की सुरक्षा हेतु को लेकर रेल प्रशासन ने आरपीएफ सुरक्षा 'एस्कोर्टिंग' पार्टी बनाया है,जिसके देख-रेख में ट्रेनों व यात्रियों की सुरक्षा करती है। यह सुरक्षा 'एस्कोर्टिंग' पार्टी ट्रेन में यात्रा के दौरान ड्यूटी करती है। मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ (विरार) सहायक उप निरीक्षक सुनीता सिंह व स्टाफ के साथ सवारी ट्रेन संख्या 12972 अप की ट्रेन सुरक्षा 'एस्कोर्टिंग' में तैनात थी। सहायक उप निरीक्षक सुनीता सिंह व स्टाफ के साथ ड्यूटी के दौरान वलसाड स्टेशन पर चोर-चोर की यात्रियों द्वारा शोर होने पर जाकर देखा पर कोई नहीं मिला। ट्रेन चलने के बाद में एक हरे रंग की शर्ट पहने उम्र लगभग 18,उक्त ट्रेन के स्लीपर कोच में दिखाई दिया। सहायक उप निरीक्षक सुनीता सिंह को उस लड़के पर शक हुआ,उसके बाद सहायक उप निरीक्षक ने हेड कांस्टेबल हरदेव सिंह व कांस्टेबल नरेंद्र सिंह को उस लड़के पर निगरानी रखने को कहा,ट्रेन वापी स्टेशन निकलने के बाद उक्त लड़का जनरल कोच में गया व यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर उसने एक मोबाइल जो चार्जिंग में लगा था उसे चोरी करके जनरल कोच के बाथरूम में जाकर कचरे के डब्बे में छुपा दिया,और खुद दूसरे बॉथरूम में छुप गया। लगभग आधा घंटे के बाद वह बाथरूम से निकला और हेड कांस्टेबल हरदेव सिंह व कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने उस लड़के को धर दबोचे लिया। सहायक उप निरीक्षक सुनीता सिंह (Sunita Singh) ने शक्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल किया।आगे की कार्रवाई के उसे निरीक्षक बांद्रा टर्मिनस को सौप दिया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 30 , 2023, 08:51 AM