DRI ने 306 जीवित जानवरों को किया जब्त
मुंबई। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस मुंबई की जोनल यूनिट (zonal unit) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस यूनिट ने थाईलैंड से तस्करी कर भारत लाए गए 306 जीवित विदेशी जानवरों को जब्त कर लिया है. दरअसल यह मामला शुक्रवार का है. DRI के अधिकारियों ने एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (Air Cargo Complex) में सुबह चार बजे एक खेफ को रोका. इस दौरान उसने अलग-अलग किस्म के विदेशी जानवरों को पकड़ा.
इस खेप में कुल 100 पानी में रहने वाले कछुए, 62 जमीन पर रहने वाले कछुए, 110 घोंघे, 30 केकड़े शामिल थे. इसके अलावा चार स्टिंग रे मछलियां भी बरामद की गई हैं. डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई सामग्रियों कई दुर्लभ या लुप्त हुई प्रजातियां शामिल हैं, जैसे ग्रीक कछुआ, रेड फूटेड कछुआ, एशियन स्पर्ड कछुआ, येलो स्पॉटेड कछुआ, एल्बिनो रेडियर स्लाइडर कछुआ, एशियाई/चीनी लीफ कछुआ और रेड बेलिड शॉर्ट हेड प्रजाति के कछुआ शामिल हैं.
अधिकारियों ने बताया कि विदेशी जानवरों के पुनर्वास के लिए वन्यजीव कानून के तहत आगे की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार (international trade) समझौते का उल्लंघन हुआ है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इन जानवरों की कीमत क्या है, उसका पता नहीं चल पाया है.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 30 , 2023, 08:20 AM