मुंबई के पूर्व कमिश्नर और सीबीआई अधिकारी के नाम से धोखाधड़ी

Sat, Jul 29 , 2023, 09:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोर्ट के केस का लिंक भेजने के नाम और धोखाधड़ी
मुंबई :
जुहू पुलिस ने दो सायबर ठगों को भाईंदर इलाके से गिरफ्तार (Arrested) किया है। दोनों व्यक्तियों में से एक नए दावा किया कि वह मुंबई का पूर्व पुलिस कमिश्नर सुबोध कुमार जायसवाल है। आरोपियों ने खुद को मुंबई पुलिस और सीबीआई (CBI) का अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी की है। कुरियर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए ठगों ने एक महिला के साथ धोखाधड़ी की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम सागर माने (29) और अशोक आचार्य (29) है। अंधेरी में रहनेवाले एक 32 वर्षीय महिला ने जुहू पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि दो लोग पुलिस अधिकारी होने का दावा करते हुए उससे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया। आरोपियों ने महिला को बताया कि वह हवाला से जुड़े मामले में संदेह के घेरे में है, उसे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक कूरियर भेजा गया है। मामले की जांच में उंसके नाम का खुलासा हुआ है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे पैसे देने होंगे। 

सीबीआई और पुलिस लिखे स्काइप से कॉल
महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि दोनों व्यक्तियों ने आईडी मुंबई पुलिस 221 और मुंबई सीबीआई से उसके साथ अलग-अलग स्काइप कॉल भी किए। जुहू पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उस बैंक खातों की जांच करनी शुरू की जिस अकाउंट में पैसे क्रेडिट हुए थे। उसी बैंक खातों की जानकारी हांसिल कर आरोपियों तक पुलिस पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने बताया कि जिस अकाउंट में पैसे गए थे उन्हें अब फ्रिज कर दिया गया है। 

अधिकारी के नाम पर धमाका कर निकाले पैसे
दरअसल आरोपी ने जब महिला को कॉल किया तब बताया कि एक पार्सल है जिसमें उसका नाम है। उस पार्सल पर उसका आधार नंबर लिंक (aadhaar number link) किया गया है। इसलिए इस मामले में उसे आरोपी बनाया गया है। जिसका विवरण पहले ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। उन्होंने उससे यह भी कहा कि इस परेशानी से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका पैसे देकर मामले को रफ दफा करना है। फोन करनेवाले ने खुद को जायसवाल बताते हुए उन्हें एक लिंक भेजा और कहा कि केस की डिटेल्स वे इस लिंक से देख सकती हैं। वह लिंक देश की शीर्ष अदालत का है। इसके अलावा आरोपियों ने कहा कि मानी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है।

लिंक पर क्लिक करते ही कट गए पैसे
आरोपियों ने महिला को इतना डरा दिया कि उसने अपना नाम चेक करने के लिए, जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया। उनके अकाउंट से दो लाख रुपये निकल गए। महिला को पता चल गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत जुहू पुलिस थाने में की। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ लिया।

होटल से हुई गिरफ्तारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अपना नेटवर्क दौड़ाया और तकनीकी जानकारी हांसिल कर आरोपियों को मीरा भाईंदर (Mira Bhayander) इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मीरा भाईंदर के एक होटल में बैठकर इस घटना को अंजाम दे रहे थे। जांच में पता चला है कि आरोपी जिनके अकाउंट में पैसे गए थे, उस अकाउंट में भारत के दूसरे राज्यों से भी पैसे आये थे। जांच में यह भी पता चला है कि राजस्थान और इंदौर में बैठे लोग इस गैंग को चला रहे हैं। दो आरोपी मामले में फरार बताए जा रहे हैं। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups