अंबाला से गर्डर के स्पेयर पार्ट्स की पहली खेप मुंबई पहुंची*
मुंबई। अंधेरी पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले गोपालकृष्ण गोखले रेलवे ब्रिज (Gokhale Railway Bridge) बनने में अब तेजी आएगी। गर्डर के स्पेयर पार्ट्स की पहली खेप अंधेरी गोखले ब्रिज के पास शुक्रवार की आधी रात पहुंच गया जिसका वजन 62 टन है। गोखले ब्रिज के निर्माण में लगभग 1,100 टन स्टील का उपयोग कर गर्डर का निर्माण किया जाएगा। कुल 90 मीटर की गर्डर लंबाई के लिए सभी स्पेयर पार्ट्स को जोड़ने के बाद इसे रेलवे परिसर में स्थापित करने की प्रक्रिया मनपा और पश्चिम रेलवे प्रशासन के समन्वय से की जाएगी।
बता दे कि गोखले ब्रिज-अंधेरी के पूरा होने की समय सीमा से चार महीने पहले शुक्रवार आधी रात को 62 मीट्रिक टन स्टील लेकर पहला ट्रक कार्य स्थल पर पहुंचा। 200 मीट्रिक टन से अधिक के सात और ट्रक रास्ते में हैं और बुधवार तक कार्यस्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।मनपा अधिकारियों ने कहा कि इससे अब उन्हें ब्रिज का काम पूरा करने में गति मिलेगी। मनपा प्रशासन ने गोखले ब्रिज को दीपावली तक तीन लेन का शुरू कर देने का वादा किया है। भाजपा विधायक अमित साटम (Amit Satam) ने कहा कि गर्डर आने से अब ब्रिज के निर्माण में गति आएगी। अँधेरी में गर्डर आने के बाद मनपा अधिकारियो ने ढोल तासो से स्वागत किया। पिछले साल 7 नवंबर, 2022 को इस ब्रिज को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। मनपा प्रशासन ने जानकारी दी है कि ब्रिज के निर्माण पूर्व सड़क निर्माण का काम लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 29 , 2023, 09:20 AM