किसान बेहाल,अधिकारी को क्रीम पोस्टिंग की तलाश      

Sat, Jul 29 , 2023, 08:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद की बजाय अधिकारी छुट्टी पर 
राजस्व मंत्री विखे  पाटिल ने दिया निलंबन का आदेश 
राजस्व विभाग के 30 अधिकारियों ने नहीं लिया है चार्ज 
मुंबई।
पिछले कई दिनों से राज्य में हो रही भारी बारिश (Heavy rain) के कारण बड़े पैमाने पर किसानों के फसलों का नुकसान हुआ है.बाढ़ से प्रभावित किसानों को मदद को लेकर नुकसान फसल की जल्द से जल्द पंचनामा करने और उसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए  मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने निर्देश दिया है.वही  राजस्व विभाग के 30 वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक चार्ज नहीं संभाला है.ऐसी जानकारी मिली है.ऐसे में एक भारी बारिश के कारण किसान बेहाल और परेशान है वही दूसरी ओर अधिकारी ढूंढ रहे है क्रीम पोस्टिंग।    

अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई का आदेश 
पिछले दो महीने से तबादला होने के बाद राजस्व विभाग के करीब 30 वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चार्ज न लेने पर राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल (Radhakrishna Vikhe Patil) ने सभी अधिकारियों को  तत्काल निलंबित करने और विभागीय आयुक्त स्तर पर जांच का आदेश दिया है.राजस्व मंत्री ने यह जानकारी दी है.इसके साथ -साथ राजस्व मंत्री ने अधिकारियों के निलंबन और सेवा समाप्ति के आदेश  जारी किया  हैं, उन्होंने बताया है कि यदि नियुक्त अधिकारी अभी भी उपस्थित नहीं होते हैं, तो उन्हें तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए, इसकी जांच अपने स्तर पर की जानी चाहिए. मंडलायुक्त व सेवा समाप्त की जाए। उन्होंने कहा  कि मुझे लगता है कि इस फैसले के बाद ऐसे अधिकारियों को होश आएगा. विखे पाटिल ने कहा कि  प्रदेश में कई जगहों पर बाढ़ के हालात होने से फसलों को नुकसान हुआ है. ऐसे में अधिकारियों को तत्परता दिखानी चाहिए और कार्यस्थल पर उपस्थित होना चाहिए। हम ऐसे अधिकारियों द्वारा बनाए गए एकाधिकार को तोड़ रहे हैं।' अधिकारी तुरंत काम पर लौट आएं अन्यथा उनके खिलाफ  निलंबन की कार्रवाई की जाएगी

क्रीम पोस्टिंग पाने के इंतजार में 30 उपजिलाधिकारियों ने नहीं ली  है चार्ज 
राजस्व विभाग के  करीब 30 उपजिलाधिकारी ऐसे है जो क्रीम पोस्टिंग (posting cream) पाने के इंतज़ार में अब तक पोस्टिंग स्वीकार नहीं की है। इनमें से कई अधिकारी आज भी मंत्रालय और मंत्रियों के बंगले पर चक्कर लगा रहे है.मंत्री और उनके पीए से सिफारिश कर रहे है कि उनका तबादला कई अच्छे जगह पर  ताकि उन्हें आर्थिक फायदा हो सके सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली हैं.इन अधिकारियों के पदभार स्वीकार न करने के कारण भारी बारिश के कारण हुए किसानों के फसल  नुकसान के पंचनामा में विलंब हो रहा है. कई स्थानों पर प्रशासन क्षतिग्रस्त किसानों और आपदा प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में विफल साबित हो रही है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups