विनोद तावड़े महामंत्री तो पंकजा मुंडे और विजया रहाटकर फिर बनाई गई राष्ट्रीय सचिव 

Sat, Jul 29 , 2023, 07:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

डिप्टी सीएम फडणवीस ने दी बधाई 
नाराज पंकजा मुंडे को खुश करने की कोशिश 
मुंबई।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश (जेपी) नड्डा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित किया है. भाजपा ने महाराष्ट्र के तीन नेताओं को दोबारा  संगठन में जवाबदारी दी है इसमें एक बार फिर पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.जबकि साल 2019 के विधानसभा चुनाव मिली हार के बाद पार्टी से नाराज चल रही पूर्व मंत्री और भाजपा नेता पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) को एक बार फिर राष्ट्रीय सचिव पद देकर उन्हें पार्टी ने खुश करने की कोशिश की है.महाराष्ट्र राजनीतिक गलियारे में इसकी जोरदार चर्चा है.इसी तरह विजया रहाटकर (Vijaya Rahatkar) को भी दोबारा राष्ट्रीय सचिव (national secretary) की जवाबदारी दी गई है. 

नड्डा के टीम में महाराष्ट्र से तीन नेताओं को मौका 
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र और राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा की चुनाव की  जोर-शोर से तैयारी शुरू  है. पार्टी में अहम नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. इस बीच भाजपा ने  महाराष्ट्र के  तीन नेताओं को  एक बार फिर मौका दिया है. इसमें राष्ट्रीय टीम में पंकजा मुंडे, विनोद तावड़े और  विजया रहाटकर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री जबकि  विजया राहटकर और पंकजा मुंडे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है.

 डिप्टी सीएम फडणवीस ने दी बधाई 
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महाराष्ट्र की तरफ से विनोद तावड़े,पंकजा मुंडे और विजया रहाटकर को जवाबदारी मिलने के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विनोद तावड़े,पंकजा मुंडे और विजया रहाटकर सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को  ट्वीट कर  बधाई दी है अपने बधाई में फड़णवीस ने लिखा की भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी में नियुक्त होने पर सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई. मिशन 2024 की ऐतिहासिक सफलता और हमारे नेता नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं...' इस मौके पर उन्होंने विनोद तावड़े, विजया रहाटकर और पंकजा मुंडे को भी शुभकामनाएं 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups