पटोले का सवाल, भिडे को फांसी देंगे फडणवीस?
मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अपमानजक टिप्पणी (derogatory remark) करने वाले शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान संगठन के संस्थापक संभाजी भिडे (Sambhaji Bhide) के खिलाफ कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। राज्य भर में संभाजी भिडे के खिलाफ तीव्र आंदोलन किया गया और जगह-जगह पर उनका पुतला जलाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संभाजी भिडे लगातार महापुरुषों के बारे में अपमानजनक बयान दे रहे हैं, लेकिन भाजपा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पटोले ने सवाल किया कि क्या भाजपा संभाजी भिडे के माध्यम से महाराष्ट्र को भी मणिपुर जैसा जलाना चाहती है?
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब विधानसभा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule) के खिलाफ अपमानजनक लेख के मुद्दे पर चर्चा हुई थी, तब उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा था कि ऐसी प्रवृत्तियों की न केवल निंदा की जानी चाहिए, बल्कि उन्हें फांसी दी जानी चाहिए। पटोले ने सवाल किया कि क्या अब देवेंद्र फडणवीस संभाजी भिडे को फांसी देंगे? भीमा कोरेगांव मामले में संभाजी भिड़े भी शामिल थे, लेकिन वे अभी भी फरार हैं। भाजपा सरकार संभाजी भिडे पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखा रही है? संभाजी भिडे, भाजपा और आरएसएस के संबंधों के बारे में सभी को जानकारी है। भाजपा को संभाजी भिडे के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान संभाजी भिडे को गिरफ्तार करने की मांग की है। पटोले ने कहा कि राज्य सरकार भिडे को गिरफ्तार कर कठोर सजा की प्रतीक्षा कर रही है। सत्र के दौरान चार दिनों की छुट्टी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो छुट्टी के बाद अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी संभाजी भिडे को लेकर सवाल उठाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जब तक संभाजी भिडे को गिरफ्तार नहीं किया जाता और कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। अमरावती में पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर के नेतृत्व में आंदोलन किया गया। कोल्हापुर में जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष व विधायक सतेज पाटिल के मार्गदर्शन में आंदोलन किया गया।नाशिक सहित अन्य शहरों में भी आंदोलन किया गया। इधर अमरावती पुलिस ने महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर संभाजी भिडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 29 , 2023, 07:08 AM