आस पास के 4 घरों को खाली कराया गया
मुंबई। धारावी में 90 फिट रोड पर शनिवार की सुबह एक मंजिला झोपड़ा गिर गया। इस दुर्घटना में एक महिला जख्मी (woman injured) हो गई जिसे इलाज के लिए सायन अस्पताल (Sion Hospital) ले जाया गया।मनपा अधिकारियो ने गिरे झोपड़े के पास अन्य 3 से 4 जर्जर हुए झोपड़ा खाली करने का निर्देश दिया गया।मनपा अधिकारियो के निर्देश पर झोपड़ा धारकों को पास के स्कूल में सीफ्ट कर जर्जर हुए झोपड़े खाली करा दिए गए।
मिली जानकारी के अनुसार धारावी 90 फिट रोड पर एक मंजिला झोपड़ा गिर गया।यह दुर्घटना शनिवार की तड़के सुबह 8 बजे के दरम्यान घटी।झोपड़े के मलवे में प्रिया सिल्वा 45 साल की महिला दब गई थी।जिसे स्थानीय लोगो ने बाहर निकाला और घायल होने पर सायन अस्पताल ईलाज के लिए भेजा गया।अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला को चोट आई है लेकिन महिला की हालत स्थिर है। झोपड़ा गिरने की घटना की जानकारी दमकल विभाग को और मनपा अधिकारियो को दी गई।दमकल जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर गिरे झोपड़े का मालवा हटाया।इस दुर्घटना के बाद पास के लगभग 4 झोपड़े भी जर्जर हो चुके है यह झोपड़े भी एक मंजिला है।मनपा और दमकल।विभाग के निर्देश पर जर्जर हुए झोपड़ा में रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थान पर भेजा कर इन झोपड़ा को खाली कराया जाए।मनपा ने झोपड़ा धारकों को पास के स्कूल में जगह देकर जर्जर हुए झोपड़ा को खाली करा दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 29 , 2023, 06:15 AM